राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है अब किसानों को मिलने वाले ऋण भुगतान के लिए अतिरिक्त मोहलत दिया जाएगा खरीफ की फसल 2025 के लिए रीड पर अतिरिक्त ब्याज के लिए किसानों को राहत मिलेगी। अब किसानों को लाभ उठाने का मौका है।
इसे भी जाने।
राजस्थान जयपुर-
राजस्थान सरकार ने प्रदेश के सभी किसानों को बड़ी राहत देते हुए कहा है खरीफ की फसल 2025 में वितरित अल्पकालिक ब्याज मुक्त फसली ऋणों की अदायगी के लिए तिथि को आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
राजस्थान सरकार के इस बड़े फैसले से 557000 से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा जो समय से ऋण चुकाने में असमर्थ थे और उसके अतिरिक्त आर्थिक दबाव से परेशान थे।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में वित्त विभाग से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। खरीफ-2025 के लिए ऋण लेने वाले किसान 15 मई 2025 या ऋण लेने की तारीख से 12 माह के भीतर, जो भी पहले हो, अपनी ऋण राशि जमा कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित थी, जिसे लेकर किसानों द्वारा लगातार समय बढ़ाने की मांग की जा रही थी।
सरकार का मानना है कि ऋण भुगतान तिथि नहीं बढ़ाई जाती, तो लगभग 2,184 करोड़ रुपये का ऋण अवधिपार हो जाता, जिससे किसानों को ब्याजमुक्त ऋण योजना का लाभ नहीं मिल पाता। इसके अलावा, किसानों को 2 प्रतिशत की पेनल्टी भी चुकानी पड़ती ।
सरकार का यह कदम न केवल किसानों को आर्थिक राहत देगा, बल्कि उन्हें शून्य ब्याज दर योजना का लाभ बनाए रखने में भी मदद करेगा। यह निर्णय किसानों की आय को स्थिर रखने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा सकता है।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ