Ticker

6/recent/ticker-posts

लद्दाख की राजधानी capital of ladakh,

लद्दाख -
              लद्दाख़ भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो उत्तर में काराकोरम पर्वत और दक्षिण में हिमालय पर्वत के बीच में स्थित है। 
         लद्दाख की जनसंख्या भी बहुत कम है भारत गिलगित बलतिस्तान और अक्साई चिन को भी इसका भाग मानता है, जो वर्तमान में क्रमशः पाकिस्तान और चीन के अवैध कब्जे में है।
 
         अगस्त 2019 में, भारत की संसद ने जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 पारित किया जिसके द्वारा 31 अक्टूबर 2019 को लद्दाख एक केन्द्र शासित प्रदेश बन गया। 

लद्दाख की राजधानी-
                                केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह है। 
           लद्दाख क्षेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा केन्द्र शासित प्रदेश है जिसका कुल क्षेत्रफल 59146 वर्गकिमी है लद्दाख केन्द्र शासित प्रदेश में 7 जिले बनाये गये हैं।लेह, जांस्कर, नुब्रा,शाम, चांगथांग, द्रास और कारगिल है। 
              जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के पारित होने के बाद 31 अक्टूबर 2019 को लद्दाख को भारत के केंद्र शासित प्रदेश के रूप में स्थापित किया गया। इससे पहले, यह जम्मू और कश्मीर राज्य का हिस्सा था।

          लद्दाख के पूर्वी भाग में अधिकांश लोग बौद्ध हैं तथा पश्चिमी भाग में अधिकांश लोग मुसलमान हैं। बौद्धों का सबसे बड़ा धार्मिक संस्थान है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ