अनुच्छेद 26 क्या है?
भारतीय संविधान के भाग 3 में शामिल अनुच्छेद 26 प्रत्येक धार्मिक संप्रदाय या उसके किसी भी वर्ग को अपने धार्मिक मामलों के प्रबंध करने की स्वतंत्रता देता है। यह किसी भी धर्म को अधिकार देता है कि आप अपने लोक व्यवस्था, नैतिकता और स्वास्थ्य के अधीन कार्य कर सकते हैं।मुख्य अधिकार
1. संस्थाओं की स्थापना और पोषण- कोई भी धर्म या वर्ग अपने धार्मिक प्रयोजन के लिए संस्थाएं स्थापित कर सकता है और उसका रखरखाव भी कर सकता है ।
2.धर्म विषयक कार्यों का प्रबंध-
कोई भी वर्ग अपने धर्म से जुड़े मामलों और रीति-रिवाजों का स्वतंत्र रूप से प्रबंधन करने का अधिकार है।
3.संपत्ति का प्रशासन-
किसी भी वर्ग के धार्मिक ऐसी संपत्ति का कानून के अनुसार प्रशासन करना।
4.संपत्ति का अर्जन और स्वामित्व-
चल और अचल संपत्ति प्राप्त करना और उसका स्वामित्व अपने पास रखना।
सीमाएं
1.ये अधिकार पूर्ण नहीं हैं और इन पर लोक व्यवस्था, नैतिकता और स्वास्थ्य के आधार पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
2.संपत्ति के प्रशासन पर राज्य द्वारा बनाए गए कानून लागू होते हैं।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ