15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।  यह दिन देश की आजादी और बलिदान की कहानी को याद करने का अवसर है इस खास मौके पर देशभर में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जो एकता और गर्व की भावना को मजबूत करती हैं। 
                हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाएगा। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की कड़ी मेहनत, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। 

            15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश हुकूमत से आजादी पाई थी. इस दिन देशभर में तिरंगा फहराया जाता है, राष्ट्रीय गान गाया जाता है और देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं
             भारत ने कई वर्षों तक अंग्रेजों की गुलामी सही तथा स्वतंत्रता के लिए कई क्रांतिकारी, नेता और आम नागरिकों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। 

                   महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरों की प्रेरणा और लाखों भारतीयों के संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को अपना देश आजाद हुआ है। 

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।