Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व में सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादक देश,

      क्या आपको पता है 2025 में गेहूं का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला देश कौन सा है है गेहूं एक बहुत जरूरी फसल है, जिसे दुनिया भर में खाया जाता है।

        गेहूं दुनिया की सबसे महत्त्वपूर्ण मुख्य फसलों में से एक है और इसकी खेती बहुत से देशों में की जाती है।तो चलिए जानते हैं साल 2025 में गेहूं का सबसे ज्यादा उत्पादक देश कौन सा है।
 इसे भी जाने👇👇

विश्व में सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादन करने वाले देश-

1.चीन-
           चीन विश्व में गेहूं का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। यह साल 2025 में लगभग 140.1 मिलियन टन गेहूं का उत्पादन किया है। चीन के हेनान और शेडोंग प्रांत गेहूँ की खेती में सबसे आगे हैं।

2.भारत-
            भारत गेहूँ के उत्पादन में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। वर्ष 2025 में भारत में लगभग 110 से 117.5 मिलियन टन गेहूं का उत्पादन हुआ है, भारत में मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्य में गेहूँ का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है।

3.रूस -
          गेहूं के उत्पादन में रूस विश्व में तीसरे स्थान पर आता है। यहां एक वर्ष में लगभग 81.5 से 85 मिलियन टन गेहूं का उत्पादन होता है। यह एशिया, अफ्रीका और यूरोप को गेहूं निर्यात करने वाला एक प्रमुख देश है।

4.संयुक्त राज्य अमेरिका-
                                      संयुक्त राज्य विश्व में गेहूं के उत्पादन में चौथे स्थान पर आता है अमेरिका गेहूं का एक प्रमुख उत्पादक देश है। साल 2025 में यहां लगभग 44.9 से 53.7 मिलियन टन गेहूं का उत्पादन हुआ है। संयुक्त राज्य अमेरिका के कैनसस और नॉर्थ डकोटा को अमेरिका का "व्हीट बेल्ट" यानी गेहूं का केंद्र माना जाता है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं। 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ