हीरा-
हीरा कार्बन का शुद्धतम रूप है इसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं होती है यह 100% कार्बन से मिलकर बना होता है यदि हीरे को 763 डिग्री सेल्सियस पर गर्म किया जाए तो यह जलकर कार्बन डाइऑक्साइड बना लेता है तथा कोई भी राख नहीं बचती है।
सबसे अधिक हीरा- भारत में सबसे अधिक हीरे का उत्पादन मध्य प्रदेश राज्य में होता है मध्य प्रदेश राज्य हीरा उत्पादन में प्रमुख राज्य है मध्य प्रदेश में कई हीरे की खान है जिसमें से सबसे प्रमुख पन्ना जिले में पन्ना नामक खान है इस खान में सबसे अधिक हीरा पाया जाता है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश के सतना जिले में सझगांव तथा हीनोता एवं छतरपुर ज़िले में अंगौर हीरे की प्रसिद्ध खानें हैं मध्यप्रदेश में ज्यादातर हीरे की खान विंध्यन शैली में पाई जाती है।
आंध्र प्रदेश-
भारत में हीरे के उत्पादन में आंध्र प्रदेश राज्य दूसरे स्थान पर आता है आंध्र प्रदेश में सबसे प्रमुख हीरे की खान कडपा, अनन्तपुर, कुरनूल, कृष्णा एवं गोदावरी ज़िलों में उत्खनन द्वारा हीरे प्राप्त किए जाते हैं।
* भारत में मुंबई हीरे की सबसे बड़ी मंडी है।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।
0 टिप्पणियाँ