विश्व में सबसे ज्यादा मक्का किस देश में होता है?
आपको सभी सवालों का जवाब नीचे मिल जाएगा इसलिए इसे पूरा पढ़ें।
मक्का - इसका वैज्ञानिक नाम Zea Mays है।
एक प्रकार का खाद्य फसल हैै। जिसको मोटे अनाजों की श्रेणी में रखा गया है। जिसको हम भुट्टे के रूप में भी खाते हैं। मक्का को सभी प्रकार की मिट्टियों में उगाया जा सकता है लेकिन बलुई, दोमट मिट्टी मक्का की खेती के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है।
आपका सवाल
भारत में सबसे ज्यादा मक्का किस राज्य में होता है?
यदि हम भारत के बात करें तो भारत में सबसे ज्यादा मक्का उत्पादन करने वाला राज्य कर्नाटक है।
यदि क्षेत्रफल की बात किया जाए तो सबसे ज्यादा क्षेत्रफल में राजस्थान मक्का की खेती करता है।
सबसे ज्यादा मक्का का उत्पादन कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र,बिहार, तमिल नाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों का नाम आता है।
विश्व में सबसे ज्यादा मक्का का उत्पादन कौन सा देश करता है?
यदि हम विश्व की बात करें तो विश्व में सबसे ज्यादा मक्का का उत्पादन संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का 35% मक्का का उत्पादन करता है ।
संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद चीन, ब्राजील, मेक्सिको, अर्जेंटीना और भारत का नाम मक्का उत्पादन में आता है।
भारत में कई प्रकार के मक्का उगाए जाते हैं।
पॉप कॉर्न
सॉफ्ट कॉर्न
स्वीट कॉर्न
पाड कॉर्न
फ्लिंट कॉर्न
डेंट कॉर्न
वैक्सी कॉर्न
भारत में मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों जो लगभग 2500मीटर से अधिक ऊंचाई पर मक्का उगाया जाता है। भारत में जितने प्रकार के मक्का का उत्पादन किया जाता है शायद ही किसी अन्य देश द्वारा किया जाता
होगा।
लेकिन फिर भी भारत मक्का के उपयोगो में पिछड़ा हुआ है जबकि अमेरिका में यह एक प्रकार से औद्योगिक फसल के रूप में उत्पादित किया जाता है और विभिन्न प्रकार के औद्योगिक पदार्थ बनाते हैं।
भारत में मक्का का उत्पादन केवल खाद्यान्न फसल के रूप में किया जाता है जबकि अमेरिका में मक्का का उपयोग स्टार्च बनाने में किया जाता है
पोस्ट पसंद आई हो तो कमेंट करके जरूर बताएं और इसी प्रकार की जानकारी के लिए हमें फॉलो करें तथा अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें
0 टिप्पणियाँ