गर्मियों में लोगों के पसीने से बुरा हाल हो जाता है ऐसे में इसकी कूलिंग का ठीक से ध्यान रखना बेहद ही ज्यादा जरूरी होता है. कूलर पर लगाने वाली घास ठीक होगी, तो आपको ठंडी हवा मिलती रहेगी।
तो चलिए आपको इस लेख के माध्यम से बताते हैं कि
आज आपको इस खबर में बताते हैं कि हनीकॉम्ब पैड या घास पैड कौन सी घास वाला कूलर गर्मियों के लिए है सही रहेगा।
हनीकॉम्ब कूलिंग पैड-
सबसे पहले आपको हनीकॉम्ब कूलिंग पैड के बारे में बताते हैं ये सेलुलोज मटेरियल का बना होता है इसकी डिजाइन मधुमक्खियां के छत्ते जैसा लगता है इसकी खास बात यह है कि ये देर तक पानी को अपने अंदर रखने का काम करता है, जिससे आपको लगातार कूलिंग मिलती है ।
इसकी एक और खास बात है कि यह जल्दी खराब नहीं होता इसे आप कई सालों तक यूज कर सकते हैं और इसमें बदबू भी नहीं आती है।
घास वाले कूलिंग पैड-
घास वाले कूलिंग पैड घास या वुड वूल से तैयार किए जाते हैं जिस कूलर में घास वाले कूलिंग पैड लगे होते हैं गीले होने के बाद काफी ज्यादा ठंडी हवा देते हैं आज भी कई घरों में घास वाले कूलिंग पैड का इस्तेमाल किया जाता हैं इसको आपको बार-बार बदलना पड़ता है क्योंकि यह एक सीजन में खराब हो जाता है।
घास वाले कूलिंग पैड या हनीकॉम्ब कूलिंग पैड-
यदि हम घास वाले कूलिंग पैड और हनीकॉम्ब वाले कूलिंग पैड में सबसे ज्यादा अच्छे की बात करें तो हनीकॉम्ब वाले पैड ज्यादा बेहतर होते हैं इसको बार-बार बदलने की जरूरत नहीं होती है और कूलिंग भी अच्छा करता है वही घास वाले पैड को बार-बार बदलना पड़ता है।
0 टिप्पणियाँ