भारत का सबसे नया राज्य-
भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां की संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत इसे इन्य देशों से अलग बनाती हैं। यहां हर शहर और गांव का अपना इतिहास है, जिसकी झलक अतीत के पन्नों में देखने को मिलती है। हालांकि, समय के साथ इन शहरों और गांवों का विकास होता गया और भारत की एक नई तस्वीर बनी।
भारत का सबसे नया राज्य कौन-सा है?
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत का सबसे नया राज्य कौन-सा है, तो आपको बता दें कि भारत का सबसे नया राज्य दक्षिण में स्थित तेलंगाना राज्य है।
कब हुआ तेलंगाना राज्य का गठन-
तेलंगाना राज्य का गठन आंध्र प्रदेश राज्य से अलग कर 2 जून, 2014 को किया गया था। इसकी राजधानी हैदराबाद है। हालांकि, इसका गठन आसानी से नहीं हुआ था, बल्कि इसके पीछे एक लंबा आंदोलन चला था।
तेलंगाना राज्य के गठन की शुरुआत दिसंबर 2013 में हुई थी। उस समय आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक, 2013 को मंजूरी दी गई। वहीं, फरवरी 2014 में इसे लोकसभा और राज्यसभा में मंजूरी मिली। मार्च में इस विधेयक पर राष्ट्रपति ने मुहर लगाई और जून 2014 में औपचारिक रूप से तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ