नागालैण्ड की स्थापना 1 दिसम्बर 1963 को भारत के 16वें राज्य के रूप मे हुई थी। असम घाटी के किनारे बसे कुछ क्षेत्रों को छोड़कर राज्य का अधिकतर हिस्सा पहाड़ी है। राज्य के कुल क्षेत्रफल का केवल 9% हिस्सा समतल जमीन पर है। नागालैण्ड में सबसे उँची चोटी माउंट सरामति है जिसकी समुंद्र तल से उँचाई 3840 मी है।
कोहिमा शहर समुद्र तल से लगभग 1,444 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जनजातीय संस्कृति के लिए जाना जाता है।
नागालैण्ड की राजधानी-
नागालैण्ड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, लेकिन दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है।यहां 17 जिले हैं| नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे वर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से लगती है।
आपको बता दे कि कोहिमा प्रशासनिक और सांस्कृतिक राजधानी है, जबकि राज्य का सबसे बड़ा शहर और मुख्य वाणिज्यिक केंद्र दीमापुर है।
भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, इसका क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किलोमीटर है, और जनसंख्या 19,80,602 है, जो इसे भारत के छोटे राज्यों में से एक बनाती है।
नागालैंड की जनजातियों और राज्य भाषा-
नागालैण्ड राज्य में कुल 16 जनजातियाँ निवास करती हैं। प्रत्येक जनजाति अपने विशिष्ट रीति-रिवाजों, भाषा और पोशाक के कारण दूसरी से भिन्न है अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा है। अंग्रेजी शिक्षा की भाषा भी है, और ज्यादातर निवासियों द्वारा बोली जाती है।
राज्य ने 1950 के दशक में विद्रोह और साथ ही अंतर-जातीय संघर्ष देखा है। हिंसा और असुरक्षा ने नागालैंड के आर्थिक विकास को सीमित कर दिया था, क्योंकि इसे कानून, व्यवस्था और सुरक्षा के लिए अपने दुर्लभ संसाधनों को प्रतिबद्ध करना था।
सांस्कृतिक महत्व-
यहाँ हर साल दिसंबर के पहले सप्ताह में 'किसामा हेरिटेज विलेज' में प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव आयोजित किया जाता है।
0 टिप्पणियाँ