Ticker

6/recent/ticker-posts

सोलर पैनल लगवाने पर कितनी सब्सिडी मिलती है। प्रधानमंत्री सोलर योजना

सोलर पैनल-
                   बिजली का बिल जिस प्रकार से बढ़ती जा रही है आज लगभग हर घर की परेशानी बन चुकी है। ऐसे में अगर बिजली बिल बिल कम करने और पर्यावरण को भी शुद्ध रखने का केवल एक ही उपाय है सोलर पॉवर, तो भला कौन उसे अपनाना नहीं चाहेगा। 
                यही कारण है कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लोग बहुत तेजी से अपना रहे हैं। 
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना-

              इस योजना के तहत सरकार घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी भी दे रही है अच्छी बात ये है कि योजना का लाभ अभी भी लिया जा सकता है और 31 मार्च 2027 तक लोगों को इसके तहत आर्थिक सहायता मिल रही है। 

         ऐसे में जो लोग सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे हैं, उनके लिए ये सही समय माना जा रहा है नहीं तो बाद में कहीं आपको पछताना ना पड़े। 


पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना-

              केंद्र सरकार के द्वारा फरवरी 2024 में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई थी इसका मकसद लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। 
            योजना के जरिए घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिससे बिजली का खर्च कम हो सके और साफ ऊर्जा को बढ़ावा मिले । 

उत्तर प्रदेश में लोगों की दिलचस्पी-

            इस योजना को लेकर उत्तर प्रदेश में लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है आपको बता दे कि राजधानी लखनऊ इस मामले में सबसे आगे है और लोग बड़ी संख्या में परिवार अपने घरों पर सोलर सिस्टम लगवा चुके हैं। 
            वहीं देखा जाए तो वाराणसी भी पीछे नहीं है और यहां भी हजारों लोग इस योजना का फायदा उठा रहे हैं इससे बिजली की बचत के साथ-साथ पर्यावरण को भी फायदा मिल रहा है। 

कितनी मिलती है सब्सिडी ? 

                 आपको बता दे कि यदि कोई व्यक्ति 2 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाता है, तो उस पर करीब 1.20 लाख रुपये का खर्च आता है जिसमे केंद्र सरकार 60 हजार रुपये और उत्तर प्रदेश सरकार 30 हजार रुपये की सहायता देती है यानी कुल 90 हजार रुपये की सब्सिडी मिलने के बाद उपभोक्ता को केवल 30 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। 

       यदि आप 3 किलोवाट या उससे ज्यादा क्षमता का सोलर सिस्टम लगवाते हैं तो उस पर अधिकतम 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। 

       अभी योजना की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक है हालांकि सौर ऊर्जा को मिल रहे अच्छे समर्थन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में भी ऐसी योजनाएं जारी रह सकती हैं लेकिन बाद में क्या होगा ये कोई नहीं जानता इसलिए जो लोग इसका लाभ लेना चाहते हैं, उनके लिए अभी अच्छा मौका है। 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ