आपने बहुत शादियां देखी होगी लेकिन ऐसी शादी आप पहली बार सुनेंगे जिसमें एक लड़का एक साथ तीन सगी बहनो से शादी कर लेता है यह शादी इन तीनों लड़कियों की मर्जी से हुई है ना की कोई जोर जबरदस्ती से,
आज के दौर में जहां शादी शब्द से मर्दों को डर लग रहा है तो वहीं कोई तीन लड़कियों से एक साथ शादी कर रहा है चलिए आपको बताते हैं यह शादी करने वाले कौन है?
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसी अजब-गज़ब शादी की खबर सामने आई है, जिसे सुनकर लोगों की हसी भी छूट जाती है और वे सोच में पड़ जाते है। अमरोहा के धौरिया गांव की तीन सगी बहनें सरोज, सावित्री और संतोष ने अलग होने के डर से किसी और से नहीं, बल्कि अपने ही कैमरामैन विकास उर्फ 'विक्कू' से मंदिर में एक साथ शादी रचा ली।
यह शादी चामुंडा माता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई। बहनों ने राजा दशरथ का उदाहरण देते हुए अपने फैसले का बचाव किया और अपनी मजबूरी का भी खुलासा किया। यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
0 टिप्पणियाँ