जेन जी क्या है इसका क्या मतलब है यह बहुत से लोगों को नहीं पता है चलिए हम आज आपको बताते हैं जेन जी का मतलब क्या है?
जेन जी का क्या मतलब है?
जेन जी (Gen Z) या जनरेशन जेड (Generation Z) उन पीढ़ी या उन जनरेशन को कहा जाता है जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है। देश की कुल आबादी का एक-चौथाई से अधिक हिस्सा Gen Z का है।
जेन जी एक ऐसी पीढ़ी है जो बचपन से ही इंटरनेट, स्मार्टफोन, लैपटॉप और सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम के बीच पली - बड़ी हुई है। यह पीढ़ी मिलेनियल्स (जनरेशन वाई) के बाद और जनरेशन अल्फा से पहले आती है।
इस पीढ़ी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल मीडिया रील्स और डिजिटल भुगतान, घूमना, खुश रखना रोजमर्रा की आम जिंदगी का हिस्सा हैं।
स्वतंत्रता- यह पीढ़ी स्वतंत्र रहना चाहती है अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक रहती है और कार्यस्थल पर बेहतर माहौल और सम्मान को प्राथमिकता देती है। Gen Z सड़क और सोशल मीडिया दोनों पर अपनी आवाज़ उठाने में सक्षम है।
आपको बता दे कि इस पीढ़ी के लोग किसी भी चीज को नजर आजाद नहीं करते हैं जैसे की सरकारी कामों में पारदर्शिता, सरकार से सवाल पूछना, लापरवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना, डिजिटल मार्केटिंग, और सभी का सम्मान करना, और बेहतर माहौल चाहते हैं। यह पीढ़ी देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
0 टिप्पणियाँ