Ticker

6/recent/ticker-posts

म्यांमार से भारत के कितने राज्य सीमा साझा करते हैं?

भारत -म्यांमार सीमा-
                            भारत और म्यांमार (पूर्व में बर्मा) के बीच की अंतरराष्ट्रीय सीमा है ।भारत और म्यांमार के बीच लगभग 1,643 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय थलीय सीमा है। 1,643 किलोमीटर लंबी यह सीमा उत्तर में चीन के साथ त्रिकोणीय बिंदु से लेकर दक्षिण में बांग्लादेश के साथ त्रिकोणीय बिंदु तक फैली हुई है।
भारत के कितने राज्य में मार के साथ सीमा साझा करते हैं? 
                भारत के कुल 4 राज्य म्यांमार के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं।इन राज्यों के नाम और म्यांमार के साथ उनकी सीमा की लंबाई का विवरण इस प्रकार है 1.रुणाचल प्रदेश - लगभग 520 
2.मिजोरम - लगभग 510
3.मणिपुर - लगभग 398 
4.नागालैंड - लगभग 215 

1. अरुणाचल प्रदेश- अरुणाचल प्रदेश म्यांमार के साथ सबसे ज्यादा 520 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। 

2. मिजोरम- मिजोरम म्यांमार के साथ कुल 510 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। 

3. मणिपुर- मणिपुर की बात करें तो यह म्यांमार से 398 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। 

4. नागालैंड- नागालैंड म्यांमार से सबसे कम 215 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। 

मुफ्त आवागमन की सुविधा को समाप्त-
भारत-म्यांमार सीमा पर पहले मुक्त आवागमन व्यवस्था (FMR) लागू थी, जिसके तहत सीमावर्ती जनजातियों को 16 किमी तक बिना वीजा के यात्रा करने की अनुमति थी। इस व्यवस्था को भारतीय सरकार ने फरवरी 2024 में मणिपुर में 2023-2025 के बीच हुई हिंसा और अवैध सीमा पार गतिविधियों के कारण समाप्त कर दिया। 

भारत, चीन और म्यांमार के बीच त्रिकोणीय सीमा पर अभी तक तीनों देशों के बीच सहमति नहीं बनी है। वास्तविक त्रिकोणीय सीमा किबिथू क्षेत्र में दीफू दर्रे के ठीक उत्तर में स्थित है। यहाँ से सीमा दक्षिण-पश्चिम की ओर मिशमी पहाड़ियों से होकर आगे बढ़ती है। 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ