Ticker

6/recent/ticker-posts

Full Form Of IFSC Code, आईएफएससी कोड क्या होता है?

Full Form Of IFSC
             आईएफएससी (IFSC) का फुल फॉर्म इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड (Indian Financial System Code) है।
IFSC कोड क्या है? 
                 आपको बता दे कि IFSC कोड भारत में प्रत्येक बैंक शाखा के लिए एक अद्वितीय (Unique) 11-अक्षरों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड होता है। जो भारत में बैंक शाखाओं की पहचान करने के लिए उपयोग किया जाता है। 

        IFSC कोड अलग-अलग बैंक और अलग-अलग शाखों का अपना एक अलग-अलग यूनिक कोड होता है। जिससे बैंकों की पहचान करने या पैसे ट्रांजैक्शन करने में कोई परेशानी ना हो। 

IFSC कोड का उपयोग
          IFSC कोड का उपयोग ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है, जैसे एनईएफटी (NEFT), आरटीजीएस (RTGS), और आईएमपीएस (IMPS) के माध्यम से पैसे ट्रांजैक्शन करते समय बैंक खाता संख्या के साथ IFSC कोड दर्ज करना अनिवार्य होता है और यह कोड बैंक खाता संख्या से अलग होता है। 


संरचना
     IFSC कोड की संरचना में पहले 4 अक्षर बैंक के नाम को दर्शाते हैं (जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लिए 'SBIN') उसके बाद 5वां अक्षर हमेशा 0 (शून्य) होता है जो भविष्य के उपयोग के लिए आरक्षित है और अंतिम 6 अंक विशिष्ट बैंक शाखा (Branch) का कोड होते हैं। यह कोड प्रत्येक बैंक शाखा को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करता है, जिससे पैसे का सही गंतव्य तक पहुँचना सुनिश्चित होता है। 

सुरक्षा
       आपको बता दे कि गलत IFSC कोड डालने से फंड ट्रांसफर में समस्या हो सकती है, इसलिए लेनदेन से पहले सही कोड की जांच अवश्य कर लेना चाहिए। 

  आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं। 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ