Ticker

6/recent/ticker-posts

Utter Pradesh ka sabse bada zila- उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला

Up ka sabse bada zila-यूपी का सबसे बड़ा जिला

Utter Pradesh map
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला


.क्षेत्रफल की दृष्टि सेेेे उत्तर प्रदेश का सबसेेेे बड़ा जिला कौन सा है?
. जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
इसका जवाब हम आपको इस आर्टिकल में देने वाले हैं

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश में 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 20 करोड़ जनसंख्या है।

उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है तथा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कुल 75 जिले हैं। इन 75 जिलों में कौन सा सबसे बड़ा जिला है आइए जान लेते हैं।


1.क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला(लखीमपुर खीरी)

आपको बता दें कि क्षेत्रफल की दृष्टि से UP का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है। इस का कुल क्षेत्रफल 7680 वर्ग किलोमीटर हैैैै।

उत्तर प्रदेश का यह जिला नेपाल के बॉर्डर पर स्थित है यानी कि लखीमपुर खीरी नेपाल बॉर्डर से सीमा साझा(सटा हुआ) करता है। लखीमपुर खीरी जिला सीतापुर, बहराइच ,हरदोई ,शाहजहांपुर ,पीलीभीत से सीमा साझा करता है।

उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क, लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है।

*क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला(सोनभद्र)

क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला सोनभद्र है सोनभद्र का क्षेत्रफल 6905 वर्ग किलोमीटर है।
 सोनभद्र एकमात्र ऐसा जिला है जो 4 राज्यों से घिरा हुआ है। यह चार राज्य झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ ,मध्य प्रदेश है।


*क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जिला(हरदोई)

क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जिला हरदोई है इसका क्षेत्रफल 5986 वर्ग किलोमीटर है।


2.जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला(प्रयागराज)

1.  जनसंख्याया की दृष्टि से उत्ततर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला इलाहाबाद है जिसका नया नाम प्रयागराज हो गया है प्रयागराज की जनसंख्याा 2011 की जनगणना के अनुसार 5954391 है। प्रयागराज की जनसंख्या उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की जनसंख्या सेे अधिक है इसलिए इसे जनसंख्या की दृष्टिि से सबसेेेेेेे बड़ा जिला माना जाता हैै।


इलाहाबाद का लिंगानुपात  901/1000 है।
इलाहाबाद की साक्षरता दर 72.32%है।

हम आपको बता दें कि इलाहाबाद की सीमा चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर के साथ-साथ मध्य प्रदेश राज्य के साथ लगती है।

प्रयागराज की जनसंख्या घनत्व 1084 प्रति वर्ग किलोमीटर है प्रयागराज 12 विधानसभा सीट है।

प्रयागराज जिसका पूर्व नाम इलाहाबाद था यहां पर उत्तर प्रदेश का न्यायिक हाई कोर्ट है।

इलाहाबाद में तीन नदियों का संगम है यहीं पर गंगा यमुना और सरस्वती आपस में मिलती है इलाहाबाद में हर 6 वर्ष के बाद अर्ध कुंभ तथा हर 12 वर्ष के बाद महाकुंभ मेला लगता है।


2. जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला(मुरादाबाद)
जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला मुरादाबाद है 2011 की जनगणना के अनुसार मुरादाबाद की जनसंख्या 4772006 हैै।

मुरादाबाद का लिंगानुपात 906/1000 है।
मुरादाबाद की साक्षरता दर 56.77% है।


3. जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जिला(गाजियाबाद)

जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जिला गाजियाबाद हैै। हम आपको बता दें कि 2011 जनगणना के अनुसार गाजियाबाद की जनसंख्या 4681645 हैै।

गाजियाबाद का लिंगानुपात 881/1000 है।
गाजियाबाद की साक्षरता दर 78.07% है।


दोस्तों मैं आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी यदि आपको किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें तथा फॉलो करना ना भूलें।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ