Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश संपूर्ण जानकारी

उत्तर प्रदेश एक नजर
* राज्य प्रतीक
उत्तर प्रदेश की राजधानी
उत्तर प्रदेश की राजधानी

तीर धनुष
•दो मछली
•तीन तरंग लाइन
उत्तर प्रदेश का मैप


उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण जानकारियां
*उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल—,240928 वर्ग किलोमीटर
*उत्तर प्रदेश की स्थापना —24जनवरी 1950
*उत्तर प्रदेश का प्राचीनतम भाग गोंडवाना लैंड का है।
*उत्तर प्रदेश की राजधानी —लखनऊ
*राजकीय पुष्प —पलाश
*राजकीय वृक्ष —अशोक
*राजकीय पक्षी —सारस
*राजकीय पशु —बारहसिंघा
*राजकीय भाषा— हिंदी (1989से उर्दू दृतीय राजभाषा) है
*लोकसभा सीट —80
*राज्यसभा सीट— 31
*विधानसभा सीट —404(403+1)
*विधान परिषद सीट —100
*मंडल —18
*जिला —75
*उत्तर प्रदेश का घनत्व —830 वर्ग किलोमीटर
2011 के अनुसार
*उत्तर प्रदेश का साक्षरता दर –67.7%
*उत्तर प्रदेश का लिंगानुपात—912/1000
*सीमावर्ती देश— नेपाल
*सीमावर्ती राज्य—(8+1) बिहार ,छत्तीसगढ़ ,झारखंड, मध्य प्रदेश ,राजस्थान ,हरियाणा ,उत्तराखंड ,हिमाचल प्रदेश (दिल्ली)
*उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक सीमा मध्य प्रदेश से लगती  है ।
*उत्तर प्रदेश की सबसे कम सीमा हिमांचल प्रदेश से लगती है।
*उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला —लखीमपुर खीरी
*उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला— संत रविदास नगर
*उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नदी—गंगा नदी
*उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति थारू तथा सबसे छोटी वनरावत जनजाति है।
*उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री —गोविंद बल्लभ पंत
*उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री— सुचेता कृपलानी
*सर्वाधिक बार मुख्यमंत्री— मायावती
*उत्तर प्रदेश का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान— दुधवा राष्ट्रीय उद्यान (लखीमपुर खीरी)
*रिहंद बांध जल विद्युत परियोजना— सोनभद्र उत्तर प्रदेश
*भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान —बरेली उत्तर प्रदेश
*भारतीय साग – सब्जी संस्थान— वाराणसी उत्तर प्रदेश
*उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गर्मी आगरा में होती है।
*उत्तर प्रदेश में सबसे कम वर्षा मथुरा में होती है।
*गंगा नदी के किनारे बसे प्रमुख शहर– इलाहाबाद, कानपुर ,वाराणसी ,पटना
*उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला —बलिया
*उत्तर प्रदेश का सबसे पश्चिमी जिला—शामली
*उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला —सहारनपुर
*उत्तर प्रदेश का सबसे दक्षिणी जिला—सोनभद्र
* भारत का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन राज्य उत्तर प्रदेश है।
*भारत का सर्वाधिक गन्ना उत्पादन राज्य उत्तर प्रदेश है।
*उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
*उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य हैैैै।
*सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म गोरखपुर रेलवे प्लेटफार्म उत्तर प्रदेश।
*उत्तर प्रदेश भारत के क्षेत्रफल का 7.33 प्रतिशत हैै।
*उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोकगीत बिरहा है 
*‍उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रमुख लोक नृत्‍य रासलीला, नौटंकी, थाली, पैता, झोरा, आदि है 
*‍उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, आगरा, झांसी, बरेली, ग़ाज़ियाबाद, गोरखपुर, सहारनपुर और रायबरेली में हवाई अड्डे हैं। 
*उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में स्थित इलाहाबाद उच्च न्यायलय एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायलय है 
*उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला मात्र एक ऐसा जिला है जिसकी सीमाएं चार प्रदेशों को छूती हैं
*उत्तर प्रदेश में अनेक नदियाँ बहती हैं इसमें गंगा ,यमुना ,गोमती ,रामगंगा ,घाघरा ,गंडक ,टोंस ,बेतवा काली या शारदा ,चम्बल ,सिंध ,केन सोन ,राप्ती मुख्य हैं 
*उत्तर प्रदेश की 80% से अधिक जनसँख्या ग्रामीण इलाकों में रहती है तथा लगभग 66% जनसँख्या का मुख्य व्यवसाय कृषि है 
*‍उत्तर प्रदेश का प्रमुख कृषि उत्‍पादन आलू ,तिलहन, गन्‍ना, गेहॅू, चावल, कपास चना, मटर, तम्‍बाकू है जिसमें सर्वाधिक गन्ना उत्पादित किया जाता है 
*‍उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्‍थलों मेें वाराणसी, इलाहाबाद, अयोध्‍या, मथुरा, ताजमहल लालकिला दिल्‍ली, लालकिला आगरा है 
*उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कुल क्षेत्रफल के 1688844 हेक्टेयर भाग पर वन फैला हुुुुआ हैं 
*उत्‍तर प्रदेश के प्रमुख उद्योगों चीनी, चूड़ी, चमडा, साईकिल आदि है 

उत्तर प्रदेश के विश्व धरोहर स्थल

उत्तर प्रदेश से यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में निम्न लिखित स्मारक शामिल हैं |

1. आगरा का ताज महल.

इसे 1983 मे शामिल किया गया था |

2. आगरा का किला

इसे भी 1983 मे शामिल किया गया था |

3. फतेहपुर सीकरी

इसे 1986 मे शामिल किया गया था |

4. काशी विश्वनाथ मंदिर


उत्तर प्रदेश का इतिहास

•उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल को छूता है, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य 2,40,928 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय प्रयागराज में है।

•उत्तर प्रदेश उत्तर भारत का एक राज्य है यह लगभग 20 करोड़ से अधिक निवासियों के साथ, यह भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, और साथ ही दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश उपखण्ड है। यह 1 अप्रैल 1937 को ब्रिटिश शासन के दौरान संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध के रूप में स्थापित किया गया था। ब्रिटिश शासनकाल में इसे यूनाइटेड प्रोविंस कहा जाता था जो कि 1950 में बदलकर उत्तर प्रदेश हो गया। इस तरह सामान्य बोलचाल में यू.पी. कहे जाने वाले प्रान्त का अधिकारिक नाम बदलने के बाद भी संक्षिप्त नाम अपरिवर्तित ही रहा। राज्य की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी लखनऊ, और न्यायिक राजधानी प्रयागराज है, और प्रशासनिक कारणों से इसे 18 मण्डलों और 75 जिलों में विभाजित किया गया है। 9 नवम्बर 2000 को, एक नया राज्य, उत्तराखण्ड, राज्य के हिमालयी पहाड़ी क्षेत्र से बनाया गया था। राज्य की दो प्रमुख नदियाँ, गंगा और यमुना, प्रयागराज में मिलती हैं 

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। क्षेत्रफल के हिसाब सेेेे चौथा सबसे बड़ा राज्य है राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखण्ड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है।

यहाँ के मुख्य शहर लखनऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, रायबरेली, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र,आगरा ,इटावा, कानपुर, फतेहपुर, सहारनपुर,गाजीपुर, बागपत,हरदोई ,हमीरपुर, चित्रकूट, एटा , जालौन, नोएडा ललितपुर,सीतापुर लखीमपुर खीरी, वाराणसी , चन्दौली, प्रयागराज,जौनपुर, मेरठ, गोरखपुर, बस्ती, नोएडा,बुलंदशहर ,मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर,अयोध्या, बरेली, आज़मगढ़, बहराइच, मुज़फ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, गोण्डा यहाँ के मुख्य शहर हैं।

दोस्तों यदि पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट जरुर करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ