Ticker

6/recent/ticker-posts

utter Pradesh ka sabse chhota jila उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला

The smallest district of U P उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला

Map of UP

उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन सा है
उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला


1.UP का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

2.उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

3.जनसंख्या की दृष्टि से UP का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?

इन सभी सवालों का जवाब हम आपको नीचे बताने वाले हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा बड़ा राज्य हैं यूपी में कुल 75 जिले हैं तो आइए जान लेते हैं इन सभी सवालों का जवाब क्या है।


1.उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है

उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है इसका गठन 28 सितंबर 2011 को गाजियाबाद से अलग करके किया गया। इसके 3 तहसीलें हैं 
1.हापुड़ ,2.गढ़मुक्तेश्वर ,3.धौलाना

हम आपको बता दें कि इससे पहले सबसे छोटा जिला भदोही था जिसे संत रविदास नगर के नाम से भी जाना जाता है। हम आपको बता दें कि यह पहले वाराणसी जिले में था बाद में इसे 30 जून 1994 में वाराणसी जिले से अलग करके उत्तर प्रदेश का 65 वा जिला भदोह को बनाया गया जिसे आज हम संत रविदास नगर के नाम से भी जानते हैं।

भदोही जिला विश्व में कालीन उद्योग के क्षेत्र में प्रसिद्ध है। जर्मनी द्वारा भदोही से सबसे अधिक मात्रा में कालीन का आयात किया जाता है। कालीन बनाने के लिए इस जिले में कच्चे माल का भले ही उत्पादन ना हो फिर भी कुशल श्रम की उपलब्धता के कारण  विश्व में अपनी छाप छोड़ रहा है।

भदोही जिला इलाहाबाद, जौनपुर, वाराणसी मिर्जापुर जिला से सीमा साझा करता है। भदोही जिले का मुख्यालय ज्ञानपुर में है।

भदोही जिले में कुल 3 तहसील है जो ज्ञानपुर, औरैया भदोही में स्थित है। इस जिले में कुल गांव की संख्या 1076 है।


2.क्षेत्रफल की दृष्टि से UP का सबसे बड़ा जिला(लखीमपुर खीरी)

आपको बता दें कि क्षेत्रफल की दृष्टि से UP का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है। इस का कुल क्षेत्रफल 7680 वर्ग किलोमीटर हैैैै।

उत्तर प्रदेश का यह जिला नेपाल के बॉर्डर पर स्थित है यानी कि लखीमपुर खीरी नेपाल बॉर्डर से सीमा साझा(सटा हुआ) करता है। लखीमपुर खीरी जिला सीतापुर, बहराइच ,हरदोई ,शाहजहांपुर ,पीलीभीत से सीमा साझा करता है।

उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क, लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है।

*क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला(सोनभद्र)

क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला सोनभद्र है सोनभद्र का क्षेत्रफल 6905 वर्ग किलोमीटर है।
 सोनभद्र एकमात्र ऐसा जिला है जो 4 राज्यों से घिरा हुआ है। यह चार राज्य झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ ,मध्य प्रदेश है।


*क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जिला(हरदोई)

क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जिला हरदोई है इसका क्षेत्रफल 5986 वर्ग किलोमीटर है।


3.जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला(प्रयागराज)

1. जनसंख्याया की दृष्टि से UP का सबसे बड़ा जिला इलाहाबाद है जिसका नया नाम प्रयागराज हो गया है प्रयागराज की जनसंख्याा 2011 की जनगणना के अनुसार 5954391 है। प्रयागराज की जनसंख्या उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की जनसंख्या सेे अधिक है इसलिए इसे जनसंख्या की दृष्टिि से सबसेेेेेेे बड़ा जिला माना जाता हैै।


इलाहाबाद का लिंगानुपात 901/1000 है।
इलाहाबाद की साक्षरता दर 72.32%है।

हम आपको बता दें कि प्रयागराज की सीमा चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर के साथ-साथ मध्य प्रदेश राज्य के साथ लगती है।

प्रयागराज की जनसंख्या घनत्व 1084 प्रति वर्ग किलोमीटर है प्रयागराज 12 विधानसभा सीट है।

प्रयागराज जिसका पूर्व नाम इलाहाबाद था यहां पर उत्तर प्रदेश का न्यायिक हाई कोर्ट है।

प्रयागराज में तीन नदियों का संगम है यहीं पर गंगा, यमुना और सरस्वती आपस में मिलती है इलाहाबाद में हर 6 वर्ष के बाद अर्ध कुंभ तथा हर 12 वर्ष के बाद महाकुंभ मेला लगता है।


2. जनसंख्या की दृष्टि से UP का दूसरा सबसे बड़ा जिला(मुरादाबाद)

जनसंख्या की दृष्टि से UP का दूसरा सबसे बड़ा जिला मुरादाबाद है 2011 की जनगणना के अनुसार मुरादाबाद की जनसंख्या 4772006 हैै।

मुरादाबाद का लिंगानुपात 906/1000 है।
मुरादाबाद की साक्षरता दर 56.77% है।



3. जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जिला(गाजियाबाद)

जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जिला गाजियाबाद हैै। हम आपको बता दें कि 2011 जनगणना के अनुसार गाजियाबाद की जनसंख्या 4681645 हैै।

गाजियाबाद का लिंगानुपात 881/1000 है।
गाजियाबाद की साक्षरता दर 78.07% है।


दोस्तों मैं आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी यदि आपको किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें तथा फॉलो करना ना भूलें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ