अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्र के कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग के सिफारिशों के मुताबिक डीए और डीआर बढ़ा दिया है। जिससे केंद्र के कर्मचारियों में खुशी की लहर छा गई है ।
केंद्र सरकार के फैसले को देखते हुए राजस्थान राज्य की सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों का डीए और डीआर बढ़ा दिया है।
अब बात उत्तर प्रदेश की आती है क्या उत्तर प्रदेश सरकार राज्य कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की है या डीए और डीआर बढ़ा दिया है।
खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार अभी तक डीए और डीआर तथा वेतन में वृद्धि नहीं किया गया है लेकिन वेतन वृद्धि को लेकर बहुत जोरों से विचार चल रहा है जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को वेतन वृद्धि की घोषणा कर दी जाएगी।
कोरोना महामारी के कारण राज्य सरकार काफी समय से राज्य कर्मचारियों का वेतन में वृद्धि नहीं किया गया जिसके कारण राज्य कर्मचारियों ने मायूसी छाई हुई है और वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं।
यदि हम प्रदेश की पुलिस विभाग के कर्मचारी की बात करें तो पुलिस विभाग के कर्मचारी अपनी कई सारी मांगों को लेकर जिसमें वेतन वृद्धि, बॉर्डर स्कीम, दैनिक भत्ता, पेंशन, आदि को लेकर 22 जुलाई 2021 को राज्य सरकार को सीधे सभी कर्मचारी ट्वीट करेंगे।
यदि वेतन वृद्धि हुई तो कितनी सैलरी बढ़ेगी यहां देखें।
बेसिक ग्रेड पे वेतन में वृद्धि
18000 1980
41100 4521
56900 6259
63200 6952
69600 7601
81100 8921
92300 10153
112400 12364
142400 15664
167800 18458
208700 22957
218200 24002
यदि उत्तर प्रदेश सरकार वेतन वृद्धि करती है तो ऊपर दिए गए ग्रेड पे के अनुसार राज्य कर्मचारी की सैलरी में वृद्धि होगी।
राज्य सरकार पर भार
उत्तर प्रदेश के सभी विभागों के लगभग 15लाख कर्मचारी व 12 लाख पेंशनर्स को 11% डीए और डीआर के साथ 3% सालाना वेतन वृद्धि करने के उपरांत राज्य सरकार को हर महीने लगभग 3000 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
0 टिप्पणियाँ