चौकीदारों का बढ़ा मानदेय
उत्तर प्रदेश में गांव के चौकीदारों का 40% मानदेय बढ़ाने की तैयारी चल रही है इसके अलावा बुजुर्गों, बेसहारा महिलाओं और दिव्यांगों की भी मासिक पेंशन को 1,000 से बढ़ाकर 1,500 करने की तैयारी हो रही है अब चौकीदार को कितनी मिलेगी सैलरी
उत्तर प्रदेश सरकार ग्राम चौकीदारों का मासिक मानदेय 1000 बढ़ाकर 3500 करने जा रही है पहले इनको हर महीने 2500 मिलता था लगभग 60,000 ग्राम प्रहरियों यानी गांव के चौकीदारों को फायदा मिलने वाला है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को बरेली पुलिस लाइन्स में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करते समय इसकी घोषणा कर सकते हैं। प्रस्तावित बढ़ोतरी लागू होने के बाद, हर ग्राम प्रहरी को हर महीने अतिरिक्त 1,000 मिलेंगे।
चौकीदार के कार्य
ग्राम प्रहरी यानी कि चौकीदार गांव से जुड़े होते हैं और ग्रामीण इलाकों में कानून व्यवस्था रखने में पुलिस की मदद करते हैं वह गांव में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हैं और और किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़ा शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को जानकारी देते रहते हैं
चौकीदार लंबे समय से अपना मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे और राज्य की राजधानी में कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रस्तावित बढ़ोतरी से हजारों ग्राम चौकीदार को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश सरकार प्रस्ताव के तहत, बुजुर्गों, बेसहारा महिलाओं और दिव्यांगों की मासिक पेंशन 1,000 से बढ़ाकर 1,500 करने जा रही है। इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसे नवंबर में कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश करने की तैयारी चल रही है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ