Ticker

6/recent/ticker-posts

Tokyo Olympic, भारत को दिलाया दूसरा silver medal, रवि कुमार दहिया इतिहास रचने से चूक गए।

Tokyo Olympic में रवि कुमार दहिया इतिहास रचने से चूक गए लेकिन फिर भी भारत को दिलाया रजत पदक।
रवि कुमार दहिया
रवि कुमार दहिया

टोक्यो ओलंपिक 2020 भारत के 23 वर्षीय युवा रेसलर रवि कुमार दहिया इतिहास रचने से चूक गए। मेन्स फ्रीस्टाइल 57 किलो कैटेगरी में गोल्ड मेडल के लिए  फाइनल  मैच में खेलने उतरे लेकिन रूस के पहलवान जवुर उगुवे सेे यह मुकाबला 4-7 से हार गए जिससे उनका गोल्ड मेडल का सपना टूट गया लेकिन भारत को सिल्वर पदक दिलाने में कामयाब रहे।

Tokyo Olympic में सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि कुमार दहिया को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 4करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में अब तक भारत को कुल 5 पदक जिसमें 2 सिल्वर ,3 कांस्य मेडल प्राप्त हुए हैं

रवि कुमार दहिया का कैरियर
      
साल 2015 में रवि कुमार दहिया ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था तथा वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया है

साल 2017 में रवि कुमार दहिया का सीनियर नेशनल गेम में अच्छा प्रदर्शन रहा लेकिन सेमीफाइनल में चोटिल होने के कारण गेम से बाहर हो गए थे।

वर्ष 2018 में आयोजित अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में रवि कुमार दहिया ने  सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

अब टोक्यो ओलंपिक 2020 में रवि कुमार दहिया ने फिर से भारत का नाम रोशन किया इन्होंने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीत लिया है।

परिचय - 
नाम-रवि कुमार दहिया

जन्म - 12 दिसंबर 1997 को हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले के नाहरी गांव में हुआ था।
लंबाई - 5.6 फुट

आयु - 23 वर्ष

वजन - 57kg

पिता - राकेश दहिया

राष्ट्रीयता -भारतीय

दोस्तों ऐसे युवा भारतीय खिलाड़ी के लिए मैं दिल से सलाम करता हूं जय हिंद

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए फालो भी करें।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ