टोक्यो ओलंपिक 2020-21 में खेले जा रहे ओलंपिक खेल के 15वें दिन भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम वर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत के बजरंग पुनिया ने कजाखस्तान के पहलवान दौलेत नियाजबेकोव
को एक तरफा हरा दिया। बजरंग पुनिया ने दौलेत नियाजबेकोव को 8-0 से मात दे कर कांस्य पदक अपने नाम किया है
बजरंग पुनिया के इस कांस्य पदक हासिल करने के साथ भारत को अब तक टोक्यो ओलंपिक में कुल 6 पदक मिल चुके हैं जिसमें 2 रजत पदक और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।
इस पदक के जीतने के बाद भारत ने लंदन ओलंपिक की बराबरी कर ली है 2012 में आयोजित ओलंपिक खेल में भारत ने कुल 6 मेडल अपने नाम किया था।
बजरंग पुनिया का इतिहास
बजरंग पुनिया ने वर्ष 2018 में आयोजित एशियन खेलो में 65 किलोग्राम की कैटेगरी में जापान के पहलवान तकातानी डियाची को 11-8 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया हैै।
बजरंग पुनिया ने 2016,2017 तथा 2018 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम और 2017 में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। बजरंग पूनिया ने अब तक बहुत सारे कांस्य और रजत पदक भी जीते हैं
बजरंग पुनिया -बजरंग पुनिया एक भारतीय पहलवान हैं।
जन्म - 26 फरवरी 1994 जज्जर हरियाणा
कद- 1.66 मीटर
वजन - 65kg
खेल - कुश्ती
प्रतिस्पर्धा -फ्री स्टाइल कुश्ती
पत्नी - संगीता फोगाट
राष्ट्रीयता - भारतीय
पुरस्कार - 1.भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2015 में बजरंग पुनया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया
2. पद्मश्री
दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और साथ में हमें फॉलो भी करें।
0 टिप्पणियाँ