Ticker

6/recent/ticker-posts

Olympic खेल का इतिहास,Tokyo Olympic 2020, आगामी ओलंपिक।

Olympic games , History of Olympic।
ओलंपिक का इतिहास, ओलंपिक में झंडे का इतिहास, झंडे का प्रतीक, ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन ओलंपिक खेल, ओलंपिक में भारत का इतिहास, ओलंपिक क्या है?
इन सभी सवालों का जवाब आपको इस आर्टिकल में नीचे मिलेगा
Tokyo Olympic
History of Olympic


प्राचीन ओलंपिक खेल -
                                    ओलंपिक खेल का इतिहास 2800 वर्ष पुराना माना जाता है इतिहासकारों के अनुसार बताया जाता है कि ओलंपिक खेल का आयोजन सबसे पहले 776 ईस्वी पूर्व में यूनान के देवता ज्यूस (जीसस) के सम्मान में आयोजित किया गया था।
और इस खेल में खिलाड़ियों को उपहार से सम्मानित किया जाता था।

उस समय इस खेल में केवल पुरुष भाग लेते थे और दर्शक के रूप में केवल पुरुष ही होते थे 394 ईस्वी में रोम के सम्राट थियोडिसियस ने इसे मूर्ति पूजा बता कर इस खेल पर प्रतिबंध लगा दिया।

आधुनिक ओलंपिक खेल -

स्थापना - 1894जून23
IOC का मुख्यालय-लौसेन, स्वीटजरलैंड
ICO-international Olympic committee
वर्तमान अध्यक्ष -थामस बाक

                                       आधुनिक ओलंपिक खेल की शुरुआत पियरे डी कोबरटीन ने सन् 1894 में यूनान के ओलंपिया स्टेडियम में दुनिया भर के खिलाड़ियों को बुलाकर प्रस्ताव रखा और यह सफल रहा। इसके बाद यूनान की राजधानी एथेंस के ओलंपिया स्टेडियम में यह खेल 1896 में आयोजित किया गया और इसमें महिलाओं को भाग नहीं लेना था इस खेल का नाम ओलंपिक खेल रखा गया और 4 वर्ष के बाद सन 1900 में दूसरी बार इस खेल का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया गया था और इस बार महिलाओं ने भी भाग लिया था इस प्रकार यह खेल 4 वर्ष के अंतराल पर होता रहा।

ओलंपिक खेल के झंडे का इतिहास-
                                                      ओलंपिक खेल के झंडे का निर्माण पियरे डी कोबरटीन के द्वारा 1913 में किया गया था। इस झंडे की चौड़ाई और लंबाई 2 : 3 है इस झंडे का बैकग्राउंड सफेद तथा पांच रंग के छल्ले (गोला)आपस में जुड़े हुए हैं। इस झंडे को 1914 में सार्वजनिक किया गया और 1920 बेल्जियम में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल में पहली बार फहराया गया था।

ओलंपिक खेल के चिन्ह -
                                   ओलंपिक खेल के चिन्ह उसके झंडे पर आपस में जुड़े 5 रंग के छल्ले हैं यह पांच रंग के छल्ले दुनिया के प्रमुख महाद्वीपों को दर्शाते हैं
नीले रंग का छल्ला -यूरोप महाद्वीप
पीले रंग का छल्ला -एशिया महाद्वीप
काले रंग का छल्ला -अफ्रीका महाद्वीप
लाल रंग का छल्ला-अमेरिका महाद्वीप(उत्तरी, दक्षिणी)
हरे रंग का छल्ला -ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

ओलंपिक खेल क्या होता है?
                                      ओलंपिक खेल विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है खेल प्रतियोगिता में लगभग सभी देश वैश्विक रूप से हिस्सेदारी लेते हैं ओलंपिक खेल विश्व के खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा त्यौहार है जिस में हिस्सा लेने के लिए और अपने देश को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए कई सालों से लगातार कड़ी मेहनत करते हैं ओलंपिक खेल प्रतियोगिता दुनिया को एकजुट करने तथा विश्व शांति स्थापित करने का कार्य करती है।
                                  
ओलंपिक में कुल कितने खेल सामिल हैं?
                                                2016 ब्राजील में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल में कुल खेलों की संख्या 28 थी लेकिन 2020 में आयोजित होने वाले टोक्यो ओलंपिक जिसका आयोजन 2021 में किया जा रहा है इसमें 5 नए खेल जोड़े गए हैं यह खेल (बेसबॉल, सर्फिंग, कराटे, स्केटबोर्डिंग,स्पोर्ट क्लाइंबिंग) को शामिल किया गया है जिससे मिलाकर कुल खेलों की संख्या 33 हो गई है।

ओलंपिक खेल के प्रकार
  1. ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल 
  2. शीतकालीन ओलंपिक खेल

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल- पहला ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल का आयोजन सर्वप्रथम 1896 ईसवी में यूनान की राजधानी एथेंस में हुआ था

दूसरा ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल - सन 1900 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुआ था।

2016 का ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल - फ्रांस की राजधानी रियो डी जनेरियो में हुआ था

2020 का ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल- जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित होना था कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन 2021 में किया जा रहा है।

2024 (आगामी) ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल- फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किया जाएगा।

2028 आगामी ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल -संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित होगा

2. शीतकालीन ओलंपिक खेल -
                                                शीतकालीन ओलंपिक खेल का आयोजन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के द्वारा 1924 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल के साथ आयोजित किया गया था। इसके बाद 1992 ईस्वी तक ग्रीष्मकालीन तथा शीतकालीन ओलंपिक खेल साथ में होता था।

इसके बाद 1992 के 2 साल बाद 1994 में शीतकालीन ओलंपिक खेल का आयोजन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक से अलग 1994 में लीलीहामर में शीतकालीन ओलंपिक खेल का आयोजन हुआ इस प्रकार हर 2 वर्ष बाद ओलंपिक खेल का आयोजन होता है एक बार ग्रीष्मकालीन तो एक बार शीतकालीन यानी कि 4 वर्ष के अंतराल पर  होता है।

2018 शीतकालीन ओलंपिक खेल -दक्षिण कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में आयोजित हुआ था।

2022 आगामी शीतकालीन ओलंपिक खेल -चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित होगा

2026 आगामी शीतकालीन ओलंपिक खेल - इटली के मिलान और कोर्टिना शहर में आयोजित होगा।

इससे भी याद रखें - ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और शीतकालीन ओलंपिक के अलावा यूथ ओलंपिक (13 वर्ष से कम उम्र केलिए) और पैरालंपिक (विकलांग लोगों के लिए) के रूप में भी आयोजित किया जाता है।

ओलंपिक खेल में भारत का इतिहास -
                                   भारत सबसे पहले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 1900 पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेल में भाग लिया था जिसमें कोलकाता के ब्रिटिश भारतीय खिलाड़ी नार्मन गिलबर्ट प्रिटचार्ट भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 200 मीटर और 200 मीटर बाधा दौड़ में दो रजत पदक जीते थे।

मीराबाई चानू
2021 में आयोजित हो रहे जापान के टोक्यो ओलंपिक  में भारत के मणिपुर राज्य की रहने वाली मीराबाई चानू ने 49gk की कैटेगरी में उन्होंने कुल 202kg भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है।

दोस्तों यदि पोस्ट पसंद आया हो तो लाइक और शेयर जरूर करें और साथ में हमें फॉलो भी करें।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ