वर्ष 2024 में होने वाले महिला आईपीएल के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। कुछ दिनों बाद यानी कि 23 फरवरी से महिला आईपीएल का आगाज होने जा रहा है। 23 फरवरी को महिला आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस वर्ष महिला प्रीमियर लीग में कुल 22 मैच होंगे। फाइनल मैच 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे पूरा टूर्नामेंट दो शहर दिल्ली और बेंगलुरु में खेला जाएगा। पिछले सीजन की तरह टॉप तीन टीमें प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करेगी।
WPL 2024 शेड्यूल-
23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
25 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
26 फरवरी - यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
27 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
28 फरवरी - मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
29 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
1 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
2 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
3 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
4 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु
5 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
6 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
7 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
8 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली
10 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
11 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
12 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
13 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली
15 मार्च - दिल्ली में एलिमिनेटर
17 मार्च - दिल्ली में फाइनल
WPL 2023 किसने जीता-
वूमेन्स प्रीमियर लीग का फाइनल मैच 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला गया इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को आखिरी ओवर में 7 विकेट से हराकर महिला आईपीएल का पहला सीजन अपने नाम कर लिया।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं-
0 टिप्पणियाँ