महिला विश्व कप 2022 का आयोजन 4 मार्च से 3 अप्रैल 2022 के बीच न्यूजीलैंड में आयोजित किया गया। 2022 का आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप का बारहवां संस्करण था यह विश्व कप 6 फरवरी से 7 मार्च 2021 के बीच आयोजित होना था लेकिन कोविड-19 के कारण 1 वर्ष के लिए स्थगित कर दिया गया इसी कारण इसका आयोजन 2022 में किया गया।
महिला विश्व कप 2022 किसने जीता?
आईसीसी वनडे महिला विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर एक बार फिर महिला वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है।
आईसीसी महिला विश्व कप 2022 के फाइनल इंग्लैंड के क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 357 रन का लक्ष्य दिया 357 रनों को चेज करते हुए इंग्लैंड की टीम 285 रन ही बना सकी और 71 रनों से मुकाबला हार गई। हम आपको बता दें कि आस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने वाली एलिसा हीली ने 170 रनों की पारी खेली थी।
सबसे ज्यादा महिला विश्व कप किस टीम ने जीता?
सबसे ज्यादा महिला विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है अब तक कुल 12 विश्वकप हो चुके हैं जिसमें से ऑस्ट्रेलिया 7 बार महिला विश्व कप विजेता रह चुकी है । वही दूसरे नंबर पर इंग्लैंड चार बार महिला विश्व कप विजेता रही है। यदि हम भारत की बात करें तो भारत अभी तक एक बार भी महिला विश्व कप अपने नाम नहीं कर पाई है।
महिला विश्व कप की लिस्ट-
(वर्ष) (विजेता) (उपविजेता)
1973 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया
1978 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड
1982 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड
1988 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड
1993 इंग्लैंड न्यूजीलैंड
1997 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड
2000 न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया
2005 ऑस्ट्रेलिया भारत
2009 इंग्लैंड न्यूजीलैंड
2013 ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज
2017 इंग्लैंड भारत
2022 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें धन्यवाद।
0 टिप्पणियाँ