Ticker

6/recent/ticker-posts

T20 विश्व कप 2024, t20 world cup 2024,

T20 विश्व कप 2024-
                               क्रिकेट दुनिया में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेलों में से एक है।

                     आईसीसी T20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 1 जून, 2024 से होगी. यह अवसर पहली बार होगा जब संयुक्त राज्य अमेरिका किसी प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

                    आईसीसी ने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में उन स्थानों को अंतिम रूप दिया है जहां T20 वर्ल्ड कप के मैच खेले जायेंगे।

                      अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 9वें पुरुष T20 क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट की घोषणा कर दी है इसमें विश्व की टॉप टीमें हिस्सा लेंगी।

                     नवंबर 2021 में, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने घोषणा की कि 2024 पुरुष T20 विश्व कप वेस्ट इंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका में खेला जाएगा।
    
T20 विश्व कप का आगाज-                  
                                   आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 55 मैच खेले जायेंगे टी20 विश्व कप 2024 का आगाज मेजबान यूएसए और कनाडा के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ 1 जून को होगा।

T20 विश्व कप 2024 में भाग लेने वाली टीमों की लिस्ट-
भारत
ऑस्ट्रेलिया
न्यूज़ीलैंड
पाकिस्तान
दक्षिण अफ्रीका
श्रीलंका
नीदरलैंड
अफ़ग़ानिस्तान
बांग्लादेश
इंग्लैंड 
आयरलैंड
स्कॉटलैंड
पापुआ न्यू गिनी
कनाडा
नेपाल
ओमान
वेस्ट इंडीज 
संयुक्त राज्य अमेरिका
युगांडा
नामीबिया
     
भारत कितनी बार जीता है T20 वर्ल्ड कप-
                                             भारत ने 2007 में जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में पाकिस्तान को हराकर पहला T20 विश्व कप जीता था। यह T20 विश्व कप का पहला संस्करण था पहले वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका ने की थी भारत अभी तक केवल एक ही बार T20 वर्ल्ड कप जीत पाया है।

पिछला T20 वर्ल्ड कप किसने जीता-
                                           टूर्नामेंट के पिछले संस्करण यानी आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2022 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया ने की थी जहां फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया  जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर टाइटल अपने नाम किया था।
                   यह दूसरा मौका था जब इंग्लैंड चैंपियन बना, इससे पहले इंग्लैंड 2010 में चैंपियन बना था।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ