Ticker

6/recent/ticker-posts

अमेरिका के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के नाम American presidents,

अमेरिका के राष्ट्रपति-
                               वर्तमान में अमेरिका के राष्ट्रपति का नाम जो बाईडेन है।
अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यकाल 4 वर्ष का होता है और वह दो बार राष्ट्रपति बन सकता है उसके बाद वह राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ सकता है अमेरिका का राष्ट्रपति अमेरिका के सर्वोच्च सत्ताधारी एवं कार्यपालिका का वास्तविक स्वामी होता है अमेरिकी राष्ट्रपति को वेतन के रूप में 4 लाख डॉलर वार्षिक मिलते हैं।

                       अमेरिका के राष्ट्रपति को उसके पद से हटाने के लिए एक ही नियम है जिसे महाभियोग करते हैं अमेरिकी संविधान के अनुच्छेद 2(4) के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति को महाभियोग द्वारा ही हटाया जा सकता है।

          राष्ट्रपति पर महाभियोग देशद्रोह, भष्टाचार या किसी घोर अपराध पर ही लगाया जा सकता है।

                 अमेरिका के राष्ट्रपति की कार्यपालिका शक्तियाँ असीम होती है। वह देश की विदेश नीति का निर्धारण एवं विदेशों में देश का प्रतिनिधित्व करता है। आपातकाल की स्तिथि मे वह और भी असीम शक्तियों का स्वामी बन जाता है।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति-
                                   कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की 49वीं और वर्तमान उपराष्ट्रपति हैं। वह पहली अफ्रीकी अमेरिकी , पहली एशियाई अमेरिकी और इस पद पर रहने वाली पहली महिला हैं।

     अमेरिका के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 4 साल का होता है और वेतन $284,600 प्रति वर्ष होता है। 

             संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय सरकार की कार्यकारी शाखा में राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति दूसरा सबसे बड़ा अधिकारी है जो राष्ट्रपति की मृत्यु, विकलांगता, इस्तीफे या निष्कासन की स्थिति में राष्ट्रपति पद पर आसीन होता है । उपराष्ट्रपति अमेरिकी सीनेट के पीठासीन अधिकारी के रूप में भी कार्य करता है , एक भूमिका जो ज्यादातर औपचारिक होती है

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ