Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात,The highest waterfall in India,

भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात-
                                                 दोस्तों आपने भी सुना होगा कि कई बार परीक्षाओं में यह प्रश्न जरूर पूछा गया है कि भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन सा है जिसमें 90% लोगों को इसका जवाब नहीं पता होता है तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताने वाले हैं कि भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन सा है और किस राज्य में है।
           भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कुंचिकल जलप्रपात है यह भारत के कर्नाटक राज्य के शिमोगा जिले में वराही नदी पर है। यह लगभग 455 मीटर ऊंचाई पर स्थित है यह भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात या झरना है। 

        यदि हम एशिया में बात करें तो कुंचिकल जलप्रपात एशिया में दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात है।

         बहुत से लोगों को डाउट है कि जोग या गरसोप्पा जलप्रपात को सबसे ऊंचा जलप्रपात बताते हैं लेकिन आज हम आपको बता दें कि यह ऊंचाई से सीधा गिरने वाला सबसे ऊंचा जलप्रपात है इसकी ऊंचाई 253 मीटर है और यह भारत में कर्नाटक में शिवमोग्गा जिले के सागर तालुक में स्थित है अब इसका नाम बदलकर महात्मा गांधी जलप्रपात रख दिया गया है।

              जबकि कुंचिकल जलप्रपात 455 मीटर ऊंचाई से सीढ़ी नुमा नीचे की तरफ गिरता हुआ आता है यदि ऊंचाई की बात किया जाए तो यह सबसे ऊंचा जलप्रपात है यदि सीधा गिरता हुआ जलप्रपात देखा जाए तो जोग या गरसोप्पा जलप्रपात है।

           कुचिकल जलप्रपात के बाद दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात ऊंचाई के हिसाब से बरेहीपानी जलप्रपात है इस जलप्रपात की कुल ऊंचाई 399 मीटर है यह ओडिशा के मयूरभंज जिले में बुधबलंगा नदी पर स्थित है। 


दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।







            

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ