दुनियाभर में हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल 2025 में विश्व अपना 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रहा है।
यह खास दिन हर साल लोगों के बीच योग के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। योगा डे के दिन जगह-जगह योग कैंप का आयोजन किया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस दिन योग का हिस्सा बन सकें।
योगा करने से व्यक्ति को शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक दिक्कतों को भी दूर करने में मदद मिलती है।
योग दिवस की शुरुआत -
देश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस साल 2015 में मनाया गया था, जिसका प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान रखा गया था।
इस प्रस्ताव को 11 दिसंबर, 2014 को मंजूरी दी गई और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में चुना गया।
योगा करने का महत्व -
योग की मदद से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखा जा सकता है। बता दें, 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है। जिसे ग्रीष्म संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम-
विश्व योग दिवस को मनाने के लिए हर साल एक नई थीम रखी जाती है। इस साल भी पीएम मोदी ने योग दिवस 2025 की थीम की घोषणा कर दी है। जिसमें स्वास्थ्य की देखभाल करने के महत्व को बताया गया है।
इस साल पीएम मोदी ने योग दिवस की थीम 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' रखी है। जिसका मतलब है कि जिस तरह पृथ्वी एक है, ठीक उसी तरह हमारा स्वास्थ्य भी एक ही है, जिसे हमें दुरुस्त रखने की जरूरत है।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ