एशियन गेम्स2026
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में अब तक भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। 2 अक्टूबर 2026 की सुबह तक भारत के खाते में अब कुल 70 मेडल आ चुके हैं।
आपको बता दे कि भारत ने अब तक 12 गोल्ड, 24 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुका है। भारत फिलहाल मेडल टैली में अभी छठे स्थान पर है।
जापान में चल रहे एशियन गेम 2026 भारत ने अब तक कई अलग-अलग खेलों में पदक जीते चुके हैं। ये खेल शूटिंग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, क्रिकेट, बॉक्सिंग, कुश्ती, सेलिंग और स्क्वैश जैसे खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दम खम दिखाया है।
अब तक किस-किस ने दिलाए मेडल?
आपको बता दे कि अब तक 12 लोगों ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाने का काम किया।
1- क्रिकेट-भारतीय महिला क्रिकेट टीम
2- कबड्डी महिला टीम भारतीय महिला कबड्डी टीम
3- कबड्डी पुरुष टीम भारतीय पुरुष कबड्डी टीम
4- शूटिंग महिला ट्रैप नीरू धांडा
5- शूटिंग 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम- कमलजीत और सुरुचि सिंह
6- तीरंदाजी मिक्स्ड कंपाउंड टीम भारतीय टीम
7- एथलेटिक्स महिला 4x400 मीटर रिले किरण पहल, एम.आर. पूवम्मा, प्राची चौधरी, विथ्या रामराज
8- तीरंदाजी महिला कंपाउंड टीम ज्योति सुरेखा वेन्नम, अवनीत कौर, प्रथमेश फुगे
9- शूटिंग मिक्स्ड ट्रैप टीम कीनन चेनाई और नीरू धांडा
10- तीरंदाजी पुरुष कंपाउंड टीम कुशल, साहिल और गणेश
11- तीरंदाजी महिला रिकर्व टीम अंकिता भगत, कीर्ति शर्मा, कुमकुम अनिल महोद
12- बॉक्सिंग महिला 75 किग्रा लवलीना बोरगोहेन
0 टिप्पणियाँ