Ticker

6/recent/ticker-posts

दिवाली 2025 का शुभ मुहूर्त-

दिवाली-  
             विश्व में सनातन धर्म में दिवाली पर्व का बहुत महत्व है। ज्योतिष पंचांग के मुताबिक हर कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाती है। 
दिवाली 2025 का शुभ मुहूर्त-
                                    इस बार दिवाली का शुभ मुहूर्त कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर आरंभ होगी और तिथि का अंत 21 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा।

दिवाली क्यों मनाई जाती है? -
                                       लोगों का मानना है कि भगवान राम कार्तिक माह के अमावस्या के दिन भगवान राम 14 वर्ष के वनवास, के बाद अयोध्या वापस आए थे  इसी खुशी में पूरे अयोध्या में दीप जलाकर उनका स्वागत किया गया तब से दिवाली का पर्व मनाया जाता है

दिवाली में किसकी पूजा की जाती है? 
                                     दिवाली के शुभ अवसर पर लोग माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, राम दरबार और कुबेर देवता की पूजा करते हैं और रात में अपने घरों में दीपक जलाते हैं। ऐसा मानना है कि जो कोई दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करता है उसके घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

                 दिवाली को कालरात्रि भी कहा जाता है। जो तंत्र साधना और उपाय सिद्ध करने के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ