Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है? विश्व की 10 सबसे बड़ी नदियां। What is the longest river of the world? The 10 largest rivers in the world.

नदी-
          दोस्तों विश्व में बहुत सारी नदियां हैं कुछ नदियां बहुत लंबी है तो कुछ नदियां बहुत छोटी है और कुछ बहुत चौड़ी भी है तो आज हम आपको विश्व की सबसे लंबी नदी और विश्व की सबसे चौड़ी नदी के बारे में बताने वाले हैं।

         नदी के पानी का उपयोग कृषि में सिंचाई के लिए पानी पीने के लिए और औद्योगिक क्षेत्र में नदियों का पानी उपयोग में लाया जाता है।
विश्व की सबसे लंबी नदी-
                                     
1. नील नदी-
                   यह नदी नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका में बहती है. यह विश्व की सबसे लंबी नदी है. इसकी लंबाई 6650 किलोमीटर  है. नील नदी अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलती है और विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्य सागर में जाकर गिर जाती है।
इसे भी पढ़ें

2. अमेजन नदी- विश्व की सबसे चौड़ी नदी है। 
                                                                               अमेजन साउथ अमेरिका की सबसे लंबी और विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी है जिसकी लंबाई 6400 किलोमीटर है, जो नील नदी से थोड़ी कम है. लंबाई के मामले में यह नदी भले ही विश्व में दूसरे नम्बर पर है लेकिन चौड़ाई और पानी के घनत्व के हिसाब से यह दुनिया की सबसे बड़ी नदी है. इस नदी में बहने वाला पानी विश्व में सभी नदियों के पानी का पांचवां हिस्सा है। 

विश्व की 10 सबसे बड़ी नदियां -
                                             
1. नील नदी अफ्रीका- लंबाई 6650 किलोमीटर
2.अमेजन नदी साउथ अमेरिका- लंबाई 6400 किलोमीटर है
3.यांगत्जी नदी चीन- इसकी लंबाई 6300 किलोमीटर 
4.मिसिसिपी-मिसौरी यूएस- लंबाई 6275 किलोमीटर
5.येनिस रूस और मंगोलिया- लंबाई 5539 किलोमीटर
6.यलो नदी चीन- इसकी लंबाई 5464 किलोमीटर
7.ओब-इरटिस नदी रूस और कजाखस्तान-लंबाई 5410 किमी है
8.पराना नदी, साउथ अमेरिका- लंबाई 4880 किलोमीटर 
9.कांगो नदी, अफ्रीका- लंबाई 4700 किमी
10.अमूर-अर्गुन नदी, रूस और चीन-इसकी लंबाई 4444 किमी है

दोस्तों आपको जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ