दोस्तों कई परीक्षाओं में यह प्रश्न अक्सर देखने को मिलता है की संविधान सभा के अस्थाई या स्थाई अध्यक्ष कौन थे तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं ।
संविधान सभा के अस्थाई अध्यक्ष-
9 दिसंबर 1946 ई को डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थाई अध्यक्ष चुना गया।
संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष-
11 दिसंबर 1946 ई को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
कैबिनेट मिशन की प्रस्तुतियों के आधार पर भारतीय संविधान के निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई 1946 ईस्वी में किया गया।
संविधान सभा की पहली बैठक-
9 दिसंबर 1946 ई को संविधान सभा की प्रथम बैठक नई दिल्ली स्थित काउंसिल चेंबर के पुस्तकालय भवन में हुई। मुस्लिम लीग ने इस बैठक का बहिष्कार किया और पाकिस्तान के लिए बिल्कुल अलग संविधान सभा की मांग प्रारंभ कर दी।
** भारत के लिए संविधान सभा की रचना हेतु संविधान सभा का विचार सर्वप्रथम स्वराज पार्टी ने 1924 ईस्वी में ही प्रस्तुत की थी।
* संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 389 निश्चित की गई जिसमें 292 ब्रिटिश प्रति के प्रतिनिधि, 4 चीफ कमिश्नर क्षेत्र के प्रतिनिधि एवं 93 देसी रियासतों की प्रतिनिधि थे।
* कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार जुलाई 1946 ईस्वी में संविधान सभा का चुनाव हुआ। कुल 389 सदस्यों में से प्रांतों के लिए निर्धारित 296 सदस्यों के लिए चुनाव हुआ जिन्हें विभिन्न प्रांतो की विधानसभाओं द्वारा चुना गया इसमें कांग्रेस को 208, मुस्लिम लीग को 73 स्थान एवं 15 अन्य दलों के स्वतंत्र उम्मीदवार निर्वाचित हुए।
* प्रति या देशी रियासतों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में संविधान सभा में प्रतिनिधित्व दिया गया था। 10 लाख आबादी पर एक स्थान आवंटित किया गया था।
* संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या 15 थी।
* संविधान सभा की कार्यवाही 13 दिसंबर 1946 को जवाहरलाल नेहरू द्वारा पेश किए गए उद्देश्य प्रस्ताव के साथ प्रारंभ हुई।
* भाई जनवरी 1947 विश्व के उद्देश्य प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद संविधान निर्माण हेतु अनेक समितियां की नियुक्ति हुई।
* बी एन राव द्वारा तैयार किए गए संविधान के प्रारूप पर विचार विमर्श करने के लिए संविधान सभा द्वारा 29 अगस्त 1947 ई को एक संकल्प पारित करके प्रारूप समिति का गठन किया गया इसके अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को चुना गया। प्रारूप समितियां के सदस्यों की संख्या सात थी।
* प्रारूप समिति ने संविधान के प्रारूप पर विचार विमर्श करने के बाद 21 फरवरी 1948 को संविधान सभा को अपनी रिपोर्ट पेश की।
* भारतीय संविधान में संविधान का प्रथम वचन 4 नवंबर से 9 नवंबर 1948 तक चला।
संविधान पर दूसरा वचन 15 नवंबर 1948 ई को प्रारंभ हुआ जो 17 अक्टूबर 1949 ई तक चला।
संविधान सभा में संविधान का तीसरा वचन 14 नवंबर 1949 ई को प्रारंभ हुआ जो 26 नवंबर 1949 ई तक चला और संविधान सभा द्वारा संविधान को पारित कर दिया गया इस समय संविधान सभा के 284 सदस्य उपस्थित थे।
* 26 नवंबर 1949 ई को संविधान सभा द्वारा जब संविधान को पारित किया गया तब इसमें कुल 22 भाग 395 अनुच्छेद और आठ अनुसूचियां थी।
* संविधान के निर्माण में कुल 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगे। संविधान के प्रारूप पर कुल 114 दिन बहस हुई । संविधान निर्माण कार्य में कुल मिलाकर 6396729 रुपए दिए हुए।
* संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी 1950 ई को हुई और उसी दिन संविधान सभा के द्वारा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को भारत का राष्ट्रपति चुना गया।
* 22 जुलाई 1947 ई को राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया गया
*24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान एवं 26 जनवरी 1950 को राष्ट्रगीत को अपनाया गया।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ