क्या आप जानते हैं कि भारत के किस जिले को गुड़ का कटोरा कहा जाता है यहां मिलने वाला अच्छा शुद्ध देसी होता है इस जिले को जीआई टैग भी मिल चुका है तो चलिए जान लेते हैं यह जिला कौन सा है।
गुड़ का कटोरा किस जिले को कहते हैं?
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का मुजफ्फरनगर जिला को गुड़ का कटोरा कहते हैं यह क्षेत्र देश का सबसे बड़ा गुड़ उत्पादक माना जाता है और यहां बड़ी मात्रा में गन्ने की खेती की जाती है। यहां का गुड़ प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है और देसी तरीके से तैयार किया जाता है
इसे भी जाने।
मुजफ्फरनगर का गुड़ अपने शुद्ध, जैविक और देशी स्वाद के लिए प्रसिद्ध है. इसमें हल्की सोंधी खुशबू और कैरामेल जैसा गहरा स्वाद होता है।
इसे प्राकृतिक मिठास के लिए जाना जाता है. मिलावटी चीनी की तुलना में यह स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है और सर्दियों में ऊर्जा व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है।
मुजफ्फरनगर के नुनाखेड़ा गांव को गुड़ उत्पादन का प्रमुख केंद्र माना जाता है इस गॉव में 50 से अधिक कोल्हू लगा है और 24 घंटे गुड़ का उत्पादन चलता रहता है यहां से बहुत अधिक मात्रा में देश के अलावा विदेश में गुण भेजा जाता है।
मुजफ्फरनगर जिले में लगभग 118 प्रकार के गुड़ तैयार किए जाते हैं जो करीब वर्ष भर में 4500 करोड रुपए तक का ब्यापार होता है यहां नई-नई तकनीकी से गुड का स्वाद और गुणवत्ता प्रदान किया जाता है ।
मुजफ्फरनगर जिले में लगभग 3500 से अधिक कोल्हू गुड़ उत्पादन में लगे हैं. यहां प्रतिदिन लगभग 80 हजार कट्टों तक गुड़ का उत्पादन होता है।
मुजफ्फरनग जिले में एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी स्थित है, जो 1954 में स्थापित हुई थी। और यहां रोजाना हजारों क्विंटल गुड़ की खरीदा बेचा जाता है गुड़ की खरीदारी के लिए देश-विदेश से व्यापारी आते हैं जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यवसाय के बड़े अवसर मिलते हैं।
0 टिप्पणियाँ