Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत के कितने राज्यों से बांग्लादेश की सीमा लगती है?

भारत- बांग्लादेश सीमा:-
                                     भारत और बांग्लादेश के बीच लगने वाली एक अंतरराष्ट्रीय सीमा है जो 17 अगस्त 1947 को खींची गई थी यह बांग्लादेश के आठ विभागों और भारत के राज्यों के पांच राज्यों के साथ साझा करती है। 
      यदि हम भारत और बांग्लादेश के बीच देखे तो भारत और बांग्लादेश के बीच 4096 किलोमीटर की एक लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है जो विश्व की पांचवी सबसे लंबी सीमा है। 

भारत के 5 राज्यों से बांग्लादेश की सीमा- भारत के पांच राज्यों से बांग्लादेश की सीमा कितनी लगती है आईए जानते हैं। 

1. पश्चिम बंगाल- भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश की सबसे अधिक सीमा 2217 किलोमीटर की लगती है। 

2. त्रिपुरा- त्रिपुरा से बांग्लादेश की सीमा 856 किलोमीटर लगती है। 

3. मेघालय- यदि हम मेघालय की बात करें तो मेघालय से बांग्लादेश की सीमा 443 किलोमीटर लगती है। 

4. मिजोरम- मिजोरम राज्य से बांग्लादेश की सीमा 318 किलोमीटर लगती है। 

5. असम- असम राज्य से बांग्लादेश की सीमा सबसे कम मात्रा 262 किलोमीटर लगती है। 

       भारत की आजादी के बाद 17 अगस्त 1947 को भारत के विभाजन पर भारत और पाकिस्तान के बीच एक सीमा प्रकाशित की गई थी इस सीमा को रेडक्लिफ ने बनाया था जिस पर सीमा आयोग के अध्यक्ष के रूप में धार्मिक आधार पर 8 करोड़ से ज्यादा लोगों के साथ 450000 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र विभाजित किया गया था जिसे बंगाल क्षेत्र का विभाजन कहा जाता है  

          इसके पश्चात इसी पूर्वी बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा माना जाता था लेकिन सन 1971 में जब भारत और पाकिस्तान का युद्ध हुआ तो उसके परिणाम स्वरूप पूर्वी बांग्लादेश को पाकिस्तान के हिस्से से अलग किया गया और बांग्लादेश 1971 में आजाद हो गया इसी सीमा को बांग्लादेश और भारत के बीच साझा करते हैं। 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ