यूपी बोर्ड 2026 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम बृहस्पतिवार को 4 बजे जारी होगा। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट वेबसाइट upmsp.edu.in और results.digilocker.gov.in पर देख सकते हैं।
इसे भी जाने।
यूनेस्को का मुख्यालय कहां है?
UP Board Result 2026-
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है और उनकी मेहनत का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी किया जाएगा।
कल शाम 4 बजे यूपी बोर्ड का रिजल्ट प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद् मुख्यालय से घोषित किया जाएगा।
रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्र इसे अपने फोन से भी ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं इसके लिए बहुत सारी वेबसाइट उपलब्ध है आप किसी भी वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और अपनी मार्कशीट प्रिंट कर सकते हैं
यदि परीक्षा की बात करें तो यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा इस साल 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच हुई थी।
परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों की जांच से शुरू की गई ताकि समय पर छात्रों का रिजल्ट जारी हो सके। जांच प्रक्रिया में तेजी के बावजूद भी एक महीने से ज्यादा का समय लगा लेकिन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है अब छात्रों रिजल्ट घोषित करने के लिए तैयार है।
10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें:-
10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए बहुत ही आसान प्रक्रिया रखी गई है ताकि किसी भी छात्र को कोई परेशानी ना हो इसके लिए बोर्ड ने कई सारी वेबसाइट उपलब्ध कराया है।
छात्रों को बस अपना गूगल ओपन करना और High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” type करना है और लिंक पर क्लिक करना है इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि यदि मांगी जाए तो और स्कूल का कोड डालकर सबमिट कर देना है जैसे ही आप सबमिट करेंगे कुछ ही सेकंड में आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट शो कर देगा और आप अपनी मार्कशीट को प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ