यदि आपके अंदर हिम्मत और पढ़ने का जज्बा हो तो कम संसाधन में भी आपको पढ़ने के लिए बाधा नहीं बन सकती। जी हां हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट आ गए हैं जिसमें किसान की बेटी ने टॉप किया है।
हाई स्कूल टॉपर 2026-
हाई स्कूल रिजल्ट 2026 कल शाम 4:00 बजे आने के बाद सीतापुर की रहने वाली कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) में बाबू राम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की कशिश वर्मा ने 97.83% अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
इसे भी पढे़। 👇👇
कशिश वर्मा ने टॉप करके अपने माता-पिता का नाम अपने स्कूल का नाम और अपने गुरुजनों का नाम रोशन किया है। हमारी इन सभी बच्चों से गुजारिश है की मेहनत करते रहे और आगे बढ़ते रहें।
इंटरमीडिएट टॉपर 2026-
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जैसे ही कल शाम 4:00 बजे आया सभी ने अपना रिजल्ट देखा यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने इंटरमीडिएट (12वीं) में 97.60% अंक प्राप्त कर स्टेट टॉप किया है। इंटर टॉपर शिखा वर्मा के पिता जितेंद्र कुमार एक किसान हैं, और उन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। यदि हम बात करें तो टापर की लिस्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है।
12वीं में दूसरा स्थान नंदिनी गुप्ता जो की बरेली की रहने वाली है और श्रेया वर्मा जो कि बाराबंकी की रहने वाली है दोनों ने 97.20% बराबर बराबर अंक प्राप्त की है।
इंटरमीडिएट में तीसरा स्थान सुरभि यादव और पूजा पाल दोनों ने 97% अंक हासिल किए हैं।
इस बार का रिकॉर्ड यह रहा की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लड़कियां दोनों एक ही स्कूल बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज सीतापुर की छात्रा हैं
यदि आपके पास जज्बा हो तो आप कुछ भी कर सकते हैं जरूरी नहीं की आपके सफल होने के लिए संपूर्ण संसाधन होना जरूरी है।
0 टिप्पणियाँ