Ticker

6/recent/ticker-posts

ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र ( विस्तार से )Brahmaputra river system.

ब्रह्मपुत्र नदी -
                      ब्रह्मपुत्र नदी तीन देश चीन (तिब्बती क्षेत्र),भारत और बांग्लादेश में बहने वाली नदी है ब्रह्मपुत्र हिमालयन नदी तंत्र का भाग है। 

 * ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत से होता है यह मानसरोवर झील के पास चेमायुंग दुंग ग्लेशियर से निकलती है।

ब्रह्मपुत्र की कुल लम्बाई 2900 कि० मी०है ब्रह्मपुत्र नदी का अधिकांश भाग चीन में प्रवाहित होता है भारत में इसकी लंबाई मात्र 916 कि.मी है

इसे भी पढें- गंगा नदी तंत्र

*  चीन में ब्रह्मपुत्र नदी को सांगपो के नाम से जाना जाता है। 

* भारत में ब्रह्मपुत्र नदी नमचा बरवा नामक पहाड़ी चोटी के पास से होकर अरूणांचल प्रदेश में प्रवेश करती है और ब्रह्मपुत्र नदी को अरूणांचल प्रदेश में दिहांग के नाम से जाना जाता है।

* अरूणांचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र (दिहांग नदी) से दीबांग और लेहिद नदी मिलती है यही पर माजुली द्वीप बनाता है जो विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है।

आगे चलकर यह नदी असम में प्रवेश करती है तो यहां इसे ब्रह्मपुत्र नदी के नाम से जाना जाता है। गोवाहाटी, तेजपुर और डिब्रूगढ़, ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर है।


* सुबनसिरी और मानस नदी असम में ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है। 

* ब्रह्मपुत्र नदी आगे चलकर बांग्लादेश में प्रवेश करती है तो बांग्लादेश में इसे जमुना के नाम से जाना जाता है। 

* बांग्लादेश में जब पद्मा (गंगा नदी)और जमुना (ब्रह्मपुत्र)नदी आपस में जब मिलती हैं तो इनकी संयुक्त धारा पद्मा ही कहलाती है।

मणिपुर से निकलने वाली मेघना नदी जब पद्मा से बांग्लादेश में मिलती है तो इस संयुक्त धारा को मेघना नदी के नाम से जाना जाता है मेघना नदी सीधे बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है यहीं पर विश्व का सबसे बड़ी नदी डेल्टा बनाती है जिसे सुंदरवन डेल्टा कहते हैं।

* ब्रह्मपुत्र की अन्य सहायक नदियाँ है-
पग्लादिया (पगलादीया)
धनसिरी
जिया भरेली
पुथीमारी
धनश्री
सुबानसिरी
मानस

* ब्रह्मपुत्र नदी के अलग-अलग नाम-
चीन- सांगपो
अरूणांचल प्रदेश- दिहांग
असम- ब्रह्मपुत्र 
बांग्लादेश - जमुना 

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ