क्या बोले खान सर-
खान सर ने बयान देते हुए कहा कि जब फायरिंग हो रही थी तो उस समय मैं वहीं मौजूद था। मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलते देखीं।" इस हिंसा में उनका एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। खान सर के अनुसार, इस विवाद का कारण यह है कि "दूसरे कोचिंग वाले चाहते हैं कि मैं इतनी कम फीस में न पढ़ाऊं।" उन्हें उनके कोचिंग संस्थान के बेहतर नतीजों से भी समस्या है।
खान सर ने बताया किसने करवाई फायरिंग?
खान सर ने घटना के संबंध में बताया कि सीसीटीवी फुटेज अधिकारियों को दी गई है। सुरक्षा गार्ड ने हमलावरों की पहचान "नजदीकी कोचिंग सेंटर के लोगों" के रूप में की है। खान सर के आरोपानुसार, प्रतिद्वंद्वी संस्थान ही इस घटना के पीछे है, जिन्होंने उनके सेंटर को 'उड़ाने' की भी धमकी दी है।
वहीं प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह गोलीबारी खान सर और प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु के संचालक के बीच पुराने वर्चस्व विवाद का परिणाम है। हालांकि, फायरिंग के कारणों और आरोपियों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
फिलहाल पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।
0 टिप्पणियाँ