Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय T20 क्रिकेट के नए कप्तान कौन हैं?

                   भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव अपनी टीम की अगुआई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाया और साल 2025 में उन्होंने एशिया कप 2025 में इंडियन टीम को जीत दिलाई थी।

लेकिन इसके बावजूद  सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनी जा रही है और उनके बाद कौन होगा अगला कप्तान इसके नाम का ऐलान भी कर दिया गया है।
 सूर्यकुमार यादव की बढ़ती उम्र और लगातार गिरती फॉर्म की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम के कप्तान पद से हटाने का निर्णय कर लिया है। 
                   प्राप्त जानकारी के अनुसार आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच होने जा रही टी20 सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में आपको एक अलग खिलाड़ी दिखाई देगा।

कौन होगा अगला कप्तान-
                           T20 क्रिकेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी पद से हटाने के बाद T20 क्रिकेट के अगले कप्तान कोई और नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर होने वाले हैं। श्रेयस अय्यर ने लास्ट 3 सालों में आईपीएल और डोमेस्टिक हर जगह अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है।

          सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी  श्रेयस अय्यर का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा है जिसकी वजह से बीसीसीआई सुरेश अय्यर को कप्तान बनाने का निर्णय लिया है। 

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार सूर्या को हटाने और श्रेयस को नया कप्तान बनाने को लेकर सहमति बन चुकी है और BCCI जल्द ही इस पर मुहर भी लगा देगी।

संजू सैमसन -

रिपोर्ट्स के अनुसार हेड कोच गौतम गंभीर संजू सैमसन को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाना चाहते थे। लेकिन BCCI और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर इससे सहमत नहीं थे, जिस वजह से अब श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया जा रहा है और इस फैसले को लेकर अब बोर्ड, मुख्य चयनकर्ता और मुख्य कोच के बीच सहमति बन गई है।

तिलक वर्मा-

              अभिषेक त्रिपाठी की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई भारतीय टी20 टीम का अगला उपकप्तान तिलक वर्मा होंगे और तिलक को इसी वजह से इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है।

           गुरुवार को बीसीसीआई की बैठक होने वाली है और रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा। भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज की शुरुआत 26 जून से शुरू होकर 28 जून तक चलेगी। वहीं इंग्लैंड टी20 सीरीज की शुरुआत एक जुलाई से होगी।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ