लेकिन आज भी आपसे यदि प्रश्न पूछा जाता है कि भारतीय संविधान में कुल कितने अनुच्छेद हैं तो आपको 395 ही बताना है।
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 1-
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 1 देश का नाम और उसका राज्यक्षेत्र तय करता है। इसके मुख्य बिंदु हैं: भारत यानी इंडिया राज्यों का संघ होगा, और इसके राज्यक्षेत्र में सभी राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आप संविधान का आधिकारिक पोर्टल देख सकते हैं।
नाम और स्वरूप- यदि भारतीय संविधान का नाम और स्वरूप की बात करें तो "इंडिया, अर्थात भारत, राज्यों का एक संघ होगा"।
राज्यों का संघ- इसका मतलब है कि देश के राज्य संघ से अलग नहीं हो सकते।
राज्यक्षेत्र- इसमें राज्यों के क्षेत्र, केंद्र शासित प्रदेश और अधिग्रहित किए जाने वाले अन्य क्षेत्र आते हैं।
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 1 हमें यह बताता है कि भारत राज्यों का संघ है अर्थात भारत के जितने भी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश हैं वह भारत से अलग नहीं हो सकते।
0 टिप्पणियाँ