शाहरुख खान के सह-स्वामित्व वाली नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी ने कैलिफोर्निया के पोमोना (लॉस एंजिल्स) में अल्ट्रा-आधुनिक और भव्य एलए नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का अनावरण किया है।
इस क्रिकेट ग्राउंड का अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया यह शानदार स्थल खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह सुसज्जित है।
अमेरिका में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के और बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से इसका निर्माण किया गया है। इस स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों को प्रभावित करने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की गयी हैं।
बैठने की क्षमता-
आपको बता दे कि लॉस एंजिल्स का यह बिल्कुल नया क्रिकेट स्टेडियम वर्तमान में लगभग 5,000 दर्शकों के लिए उत्कृष्ट बैठने की व्यवस्था प्रदान करता है। लेकिन नाइट राइडर्स ग्रुप की योजना है कि इसे भविष्य के लिए एक मेगा स्टेडियम में बदल दिया जायेगा।
भविष्य में जरूरतों को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से स्टेडियम की क्षमता और बढ़ाई जाएगी। योजना के अनुसार, बैठने की क्षमता 5000 से बढ़ाकर 2027 में 12,000 तक की जाएगी।
इसके अलावां, 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेल से पहले इसकी क्षमता को बढ़ाकर 15,000 सीटों तक करने का लक्ष्य है।
स्टेडियम बनाने में कितनी लागत आई?
जानकारी के अनुशार लॉस एंजिल्स के फेयरप्लेक्स पोमोना में इस भव्य क्रिकेट स्टेडियम को बनाने में काफी पैसा लगाया गया है। शाहरुख खान के नाइट राइडर्स ग्रुप ने इस परियोजना में लगभग ₹200 करोड़ (लगभग $21 मिलियन) का निवेश किया है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सख्त नियमों और मानकों का अनुपालन करे। निर्माण के दौरान, मैदान को पूरी तरह से समतल करने और आकार देने के लिए लगभग 32,000 मीट्रिक टन मिट्टी की खुदाई की गई, जिसके पश्चात यह चमकदार, विश्व स्तरीय क्षेत्र बना।
आईसीसी-मानक -
आईसीसी-मानक के अनुसार स्टेडियम को दिन के खेलों के अलावा रात में फ्लडलाइट के तहत हाई-प्रोफाइल मैचों की मेजबानी करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे सुविधाजनक बनाने के लिए, पूरे स्थल पर 120 फीट ऊंचे बारह अत्याधुनिक फ्लडलाइट टावर स्थापित किए गए हैं। इस विशाल टावर पर लगी शक्तिशाली लाइटें अंधेरे में भी मैदान में दिन के उजाले जैसी रोशनी सुनिश्चित करेंगी।
0 टिप्पणियाँ