Ticker

6/recent/ticker-posts

गंगा नदी तंत्र (विस्तार से) Ganga river.

गंगा नदी-
               गंगा नदी भारत में  बहने वाली सबसे बड़ी नदी है  गंगा नदी भारत के 5 राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बहती है इसके अलावा दो देश भारत और बांग्लादेश में बहती है।
* गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है।

गंगा नदी का उद्गम देवप्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी नदी के मिलने से होती है। 

* भागीरथी नदी गंगोत्री हिमनद से निकलती है जबकि अलकनंदा नदी बद्रीनाथ के पास सतोपंथ ग्लेशियर से निकलती है।

* गंगा नदी उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले से प्रदेश करती है। 

* यमुनोत्री हिमनद से गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी यमुना नदी निकलती है जो इलाहाबाद में प्रयाग में जाकर गंगा नदी से मिल जाती है यमुना नदी गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है यमुना नदी की कुल लंबाई 1310 किलोमीटर है।

* गंगा नदी सबसे पहले हरिद्वार से मैदानी क्षेत्र में आती है।

* पश्चिम बंगाल में गंगा नदी दो भागों में बांट जाती है गंगा नदी के दूसरे भाग को हुगली नदी के नाम से जाना जाता है जो पश्चिम बंगाल से सीधे बंगाल की खाड़ी में गिरती है हुगली नदी के किनारे कोलकाता शहर बसा हुआ है।

* गंगा नदी जब बांग्लादेश में प्रवेश कर जाती है तो इसे पद्मा के नाम से जाना जाता है वही ब्रह्मपुत्र नदी जब बांग्लादेश में प्रवेश करती है तो इसे जमुना के नाम से जाना जाता है जब पद्मा और जमुना की संयुक्त धारा आपस में बांग्लादेश में मिलती है इसके बाद भी इस संयुक्त धारा को पद्मा ही कहा जाता है।

* मणिपुर से निकलने वाली मेघना नदी जब पद्मा से बांग्लादेश में मिलती है तो इस संयुक्त धारा को मेघना नदी के नाम से जाना जाता है मेघना नदी सीधे बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है यहीं पर विश्व का सबसे बड़ी नदी डेल्टा बनाती है जिसे सुंदरवन डेल्टा कहते हैं।

* गंगा नदी के दाहिने तट की सहायक नदियां
   चंबल,सिंध, बेतवा, केन यह चारो यमुना नदी की सहायक नदियां हैं और यमुना, गंगा नदी से इलाहाबाद के प्रयाग में मिलती है इसके अलावा टोंस और सोन गंगा की सहायक नदियां हैं। 

* गंगा नदी के बाएं तट की सहायक नदियां
    रामगंगा ,गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी और महानंदा गंगा नदी की सहायक नदियां हैं घाघरा, गंडक और कोसी नेपाल से आने वाली नदियां हैं।
 
* हरिद्वार, कानपुर, बनारस और पटान गंगा नदी के किनारे बसा हुआ शहर है। 

दोस्तों जानकारी कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फालो जरूर करें। 








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ