भारतीय रेलवे अपनी 'धीमी रफ्तार' वाली छवि को बदलने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है, जिसके तहत अब 220 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चलने वाली यात्री ट्रेनें तैयार की जाएंगी ।
चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) को देश की पहली ऐसी यात्री ट्रेनें बनाने का जिम्मा सौंपा गया है रेलवे बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर 16 कोच वाली दो ऐसी ट्रेनों के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
यदि वर्तमान में भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन की बात करे तो नमो भारत (Nam भारत / RRTS) है। इसके अलावा,दूसरी लंबी दूरी की ट्रेनों में वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे तेज है।
1. नमो भारत (Namo Bharat
नमो भारत की अधिकतम गति की बात करे तो इसकी गति 180 किमी/घंटा है।
और इसका एवरेज 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।
मार्ग- नमो भारत दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर पर चलती है।
2. वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express)
वंदे भारत एक्सप्रेसवे की गति 160 किमी/घंटा है। यह भी सिंगल सीट की स्पेशल ट्रेन चलती है।
परिचालन गति- मार्ग और ट्रैक की क्षमता के आधार पर 130 से 160 किमी/घंटा।
मार्ग- यह ट्रेन रानी कमलापति (भोपाल) से हज़रत निज़ामुद्दीन (दिल्ली) के बीच अधिकतम 160 किमी/घंटा की रफ़्तार से चलती है।
0 टिप्पणियाँ