Ticker

6/recent/ticker-posts

चीन की सबसे लंबी नदी कौन सी है? और जाने चीन की शोक नदी कौन सी है?

चीन-
        चीन एशिया महाद्वीप में स्थित एक देश है यह क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व में चौथा सबसे बड़ा देश है तथा जनसंख्या की दृष्टि से यह देश में पहले स्थान पर है।
                     चीन में बहुत सारी पहाड़ियां तथा नदियां उपस्थित है तो आइये जान लेते हैं चीन की सबसे बड़ी नदी कौन सी है। 
इसे भी पढें।

चीन की सबसे लंबी नदी-
                                   चीन की सबसे लंबी नदी  यांग्त्ज़ी नदी नील, अमेजन के बाद यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी तथा एशिया की सबसे बड़ी नदी है इसकी कुल लंबाई 6300 किलोमीटर है। 

              यांग्त्ज़ी नदी तिब्बत के पठार से निकलती है तथा पूर्वी चीन सागर में बहती है इस नदी को चेन जियांग के नाम से भी जाना जाता है।

            यांग्त्ज़ी नदी पर चीन का शहर वुहान शहर स्थित है यह नदी चीन के 10 प्रांतों से होकर गुजरती है यांग्त्ज़ी नदी की 8 प्रमुख सहायक नदियां हैं। 

          यांग्त्ज़ी ने चीन के इतिहास, संस्कृति और अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हजारों सालों से, नदी का उपयोग पानी, सिंचाई, स्वच्छता, परिवहन, उद्योग, सीमा-चिह्न और युद्ध के लिए किया जाता रहा है।

      यांग्त्ज़ी, चीन के लिए ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। चीन की एक तिहाई से अधिक आबादी यांग्त्ज़ी बेसिन में रहती है। 

चीन का शोक किस नदी को कहते हैं?

        जिस तरह से भारत में गंगा नदी को मां का दर्जा दिया गया है, वैसे ही चीन में पीली नदी को मां कहा जाता है। लेकिन सालों से आ रही बाढ़ के चलते ह्वांगहो या फिर पीली नदी को चीन का शोक भी कहा जाता है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ