Full Form Of QR Code-
QR Code का Full Form Quick Response Code, (क्विक रिस्पॉन्स कोड) होता है। और हिंदी में इसे त्वरित प्रतिक्रिया संकेतावली भी कहा जाता है। QR Code आज के डिजिटल युग में हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है।
QR कोड का आविष्कार सन 1994 में जापान की कंपनी डेन्सो वेव (Denso Wave) ने किया था।
QR Code को देखा जाय तो यह काले और सफेद वर्गाकार बॉक्स (Squares) से बना एक टू-डायमेंशनल (2D) बारकोड होता है।
QR कोड को मोबाइल कैमरे से स्कैन करके किसी भी वेबसाइट, पेमेंट लिंक या डेटा को तुरंत खोला जा सकता है और जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
QR Code कैसे कार्य करता है?
क्यूआर कोड में जानकारी को स्टोर करने की क्षमता बारकोड की तुलना में बहुत अधिक होती है यह कोड विशेष डिज़ाइन के कारण जानकारी को कुशलतापूर्वक संग्रहीत करता है स्मार्टफोन का उपयोग करके क्यूआर कोड को स्कैन करने पर, उपयोगकर्ता को तुरंत वह जानकारी मिल जाती है जो कोड में एन्कोड की गई होती है।
QR कोड के प्रकार
क्यूआर कोड मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं।
1. स्टेटिक क्यूआर कोड (Static QR Code)-
इस प्रकार के QR कोड में जानकारी एक बार एन्कोड होने के बाद दोबारा बदली नहीं जा सकती है।
2. डायनामिक क्यूआर कोड (Dynamic QR Code)-
इस प्रकार के QR कोड में एन्कोड की गई जानकारी को बदला जा सकता है, जिससे वे अधिक लचीले होते हैं।
0 टिप्पणियाँ