Ticker

6/recent/ticker-posts

कंप्यूटर के प्रकार types of computer

कंप्यूटर के प्रकार types of computer

Computer
Types of computer
Types of computer

कंप्यूटर कितनेेेेेे प्रकार के होते हैं ?
इसका  प्रयोग कहां किया जाता है
कंप्यूटर का वर्गीकरण

जैसा कि कंप्यूटर आधुनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं, कंप्यूटर मानव जीवन में सबसे महत्वपूर्ण हो गया है। 
कंप्यूटर के माध्ययम से हम किसी कार्यय को आसानी तथा कम समय में कर सकते हैं।

* कंप्यूटर का वर्गीकरण classification of computer

कंप्यूटर को तीन आधारों पर वर्गीकृत किया गया है।

1. कार्य के आधार पर Based on work

2. उद्देश्य के आधार पर Based on purpose

3. आकार के आधार पर Based on size

कार्य के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार types of computer based on work

कार्य के आधार पर कंप्यूटर को तीन भागों में बांटा गया है।
1.analog
2.digital
3. hybrid


1.Analog computer

एनालॉग कंप्यूटर वे कंप्यूटर होते हैं जो भौतिक मात्राओं जैसे- दाब ,तापमान ,लंबाई और ऊंचाई आदि को मापकर उसके परिमाण अंको में व्यक्त करते हैं जैसे- थर्मामीटर

उपयोग Use

एनालॉग कंप्यूटर का उपयोग विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अधिक किया जाता है क्योंकि इन क्षेत्रों में मात्राओं को प्रयोग अधिक किया जाता है
उदाहरण-पेट्रोल पंंप पर एनालॉग कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है।

2.Digital computer

जैसा कि आपको पता ही होगा Digit का अर्थ होता है अंक । अर्थात वे कंप्यूटर जो अंकों के गणना करते हैं उसे Digital computer कहते हैं।

उपयोग Use

Digital computer का उपयोग व्यापार के रूप में , बजट को तैयार करने में, तथा लेखा-जोखा करने में किया जाता है।


3. Hybrid computer

Hydrid computer वे कंप्यूटर होते हैं जिसमें अनेक गुण पाए जाते हैं। अर्थात वे कंप्यूटर जिसमें Analog तथा Digital computer दोनों के गुण पाए जाते हैं उसे Hybrid computer कहते हैं।

उपयोग Use

Digital computer का उपयोग विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार ,लेखा-जोखा तथा बजट आदि को तैयार करने में भी किया जाता है।
उदाहरण- पेट्रोल पंप पर लगी मशीन डिजिटल कंप्यूटर का ही एक पार्ट होता है।


उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार types of computer based on purpose

 उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर दो प्रकार के होते हैं।

1. General computer सामान्य कंप्यूटर

2.Special computer विशेष कंप्यूटर

General computer सामान्य कंप्यूटर

General computer वे कंप्यूटर होते हैं जो किसी सामान्य उद्देश्य के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें cpu की क्षमता कम होती है।
जैसे- पत्र तैयार करना, document print करना,दस्तावेज तैयार करना।

Special computer विशेष कंप्यूटर

विशेष कंप्यूटर वे कंप्यूटर होते हैं जो किसी विशेष कार्य के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें अनेक प्रकार के कार्य करने की क्षमता होती है। इसमें cpu की क्षमता उस कार्य के अनुरूप तैयार किया जाता है जिसके लिए इसका प्रयोग किया जाना है।
उपयोग Use
इसका उपयोग अंतरिक्ष विज्ञान,मौसम विज्ञान,कृषि, उपग्रह संचालन, चिकित्सा तथा अनुसंधान एवं शोध में किया जाता है।


आकार के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार Types of computer based on size

आकार के आधार पर कंप्यूटर के चार प्रकार होते हैं।

1.Micro computer

2.Mini computer

3. Mainframe computer

4. Super computer

Micro computer

माइक्रो कंप्यूटर वे कंप्यूटर होते हैं जो आकार में अन्य कंप्यूटर की अपेक्षा छोटे होते हैं। माइक्रो कंप्यूटर में Micro processor का प्रयोग किया जाता है।इसका आकार इतना छोटा होता है कि इसको हम किसी बैग में भी ले जा सकते हैं यह आकार में भले ही छोटा हो लेकिन कार्य बड़े कंप्यूटर के समान कर सकता है।


Mini computer

Mini computer वह कंप्यूटर होते हैं जो Micro computer से अधिक गति और मेमोरी वाले होते हैं। इस कंप्यूटर में एक से अधिक सीपीयू लगे होते हैं।

इसका उपयोग यातायात तथा बैंकों में बैंकिंग कार्य को करने में किया जाता है।

Mainframe computer

Mainframe computer वे कंप्यूटर होते हैं जिसकी क्षमता और गति Mini computer से अधिक होती है।
यह कंप्यूटर आकार में बहुत बड़ा होता है तथा इसमें Data को प्रोसेस करने की क्षमता काफी तेज होती है
उपयोग
इसलिए इसका उपयोग बैंक, रेलवे, सरकारी विभाग तथा बड़ी-बड़ी कंपनियों में किया जाता है।

Super computer


सुपर कंप्यूटर वे कंप्यूटर होते हैं जिसकी गति अन्य कंप्यूटर की गति से बहुत तेज होती है। इसमें बहुत सारी माइक्रोप्रोसेसर तथा CPU लगे होते हैं। सुपर कंप्यूटर से कई व्यक्ति एक साथ कार्य कर सकते हैं। सुपर कंप्यूटर अन्य कंप्यूटर से कई गुना तेज होता है।
उपयोग
सुपर कंप्यूटर का उपयोग मौसम विज्ञान, भौतिक, रसायन ,पूर्वानुमान ,चिकित्सा, अंतरिक्ष, सैन्य अभ्यास, तथा परमाणु अनुसंधान ,औद्योगिक, आदि के क्षेत्र में किया जाता है

आशा करते हैं कि आपको सही और सटीक जानकारी प्राप्त हुई होगी। ऐसे ही बहुत सारी जानकारी के लिए हमें फॉलो करें हम आपको आसान शब्दों में जानकारी देते रहेंगे धन्यवाद।
पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट और अपने दोस्तों
को शेयर जरूर करें।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ