भारत
भारत के प्रधानमन्त्री भारत गणतन्त्र की सरकार के मुखिया हैं। भारत के प्रधानमन्त्री, का पद, भारत के शासनप्रमुख (शासनाध्यक्ष) का पद है। संविधान के अनुसार, वह भारत सरकार के मुखिया, भारत के राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार, मन्त्रिपरिषद का मुखिया, तथा लोकसभा में बहुमत वाले दल का नेता होता है। वह भारत सरकार के कार्यपालिका का नेतृत्व करता है। भारत की राजनैतिक प्रणाली में, प्रधानमन्त्री, मन्त्रिमण्डल में का वरिष्ठ सदस्य होता है।
( प्रधानमंत्री ) ( कार्यकाल )
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई गई प्रमुख योजनाएं
1.जवाहरलाल नेहरू (15अगस्त, 1947 – 27मई , 1964)
2.गुलजारी लाल नंदा। (27मई , 1964 - ( कार्यवाहक ) 9जून, 1964)
3.लाल बहादुर शास्त्री (09जून , 1964 - 11जनवरी, 1966)
4.गुलजारी लाल नंदा (11जनवरी , 1966 - 24जनवरी , 1966)
5.इंदिरा गांधी ( 24जनवरी , 1966– 24 मार्च, 1977)
6.मोरारजी देसाई ( 24मार्च , 1977 - 28जुलाई , 1979)
7.चरण सिंह (28जुलाई , 1979 - 14जनवरी , 1980)
8.इंदिरा गांधी (14जनवरी , 1980 - 31अक्टूबर , 1984)
9.राजीव गांधी (31अक्टूबर, 1984– 01 दिसंबर, 1989)
10.विश्वनाथ प्रताप सिंह (02दिसंबर , 1989 - 10नवंबर, 1990)
11.चंद्रशेखर (10नवंबर , 1990 - 21जून, 1991)
12.पी. वी. नरसिम्हा राव (21जून, 1991 - 16मई, 1996)
13.अटल बिहारी वाजपेयी (16मई , 1996 - 01जून, 1996)
14.एच. डी. देवेगौड़ा (01जून , 1996 - 21अप्रैल, 1997)
15.इंद्रकुमार गुजराल ( 21अप्रैल , 1997 - 18मार्च, 1998)
16.अटल बिहारी वाजपेयी (19मार्च , 1998 - 13अक्टूबर , 1999)
17.अटल बिहारी वाजपेयी (13अक्टूबर ,1999- 22मई, 2004)
18.डॉ. मनमोहन सिंह ( 22मई , 2004 - 26मई, 2014)
19.नरेन्द्र मोदी (जन्म-1950) ( 26मई , 2014 - वर्तमान तक)
प्रधानमंत्री के परिचय
1. पंडित जवाहरलाल नेहरू (15अगस्त, 1947 – 27मई , 1964)
जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे।
इनका जन्म– 14 नवंबर 1889 प्रयागराज उत्तर प्रदेश में हुआ था
तथा इनकी मृत्यु –27 मई 1964 नई दिल्ली में हो गई।
पिता –मोतीलाल नेहरू
माता –स्वरूप रानी नेहरू
उनकी पत्नी का नाम– कमला नेहरू (विवा. 1916–1936) था।
बच्चे: इन्दिरा गांधी
कश्मीरी पण्डित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से वे पण्डित नेहरू भी बुलाए जाते थे, जबकि भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते हैं।
नेहरू के नेतृत्व में, कांग्रेस राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय चुनावों में प्रभुत्व दिखाते हुए और 1951, 1957, और 1962 के लगातार चुनाव जीतते हुए, एक सर्व-ग्रहण पार्टी के रूप में उभरी। उनके अन्तिम वर्षों में राजनीतिक संकटों और 1962 के चीनी-भारत युद्ध में उनके नेतृत्व की असफलता के बाद भी , वे भारत में लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहे । भारत में, उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
19.नरेन्द्र मोदी (जन्म-1950) ( 26मई , 2014 - वर्तमान तक)
नरेंद्र मोदी 15वें तथा 19वें क्रम के प्रधानमंत्री हैं।
पिता –श्री दामोदरदास मूलचंद मोदी
माता –श्रीमती हीराबेन मोदी
जन्म–17 सितंबर 1950 वडनगर गुजरात मैं हुआ था
पत्नी–जशोदाबेन मोदी (यशोदाबेन चिमनलाल)।
पुरस्कार–सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
उनका पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है।
राजनीतिक पार्टी–भारतीय जनता पार्टी
नरेन्द्र दामोदरदास मोदी 26 मई 2014 से अब तक लगातार दूसरी बार वे भारत के प्रधानमन्त्री बने हैं तथा वाराणसी से लोकसभा सांसद भी चुने गये हैं। वे भारत के प्रधानमन्त्री पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। इससे पहले वे 7 अक्तूबर 2001 से 22 मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
वडनगर के एक गुजराती परिवार में पैदा हुए, मोदी ने अपने बचपन में चाय बेचने में अपने पिता की मदद की, और बाद में अपना खुद का स्टाल चलाया। आठ साल की उम्र में वे आरएसएस से जुड़े, जिसके साथ एक लंबे समय तक सम्बंधित रहे।
शिक्षा: गुजरात युनिवर्सिटी (1983), युनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली (1978)
स्नातक होने के बाद उन्होंने अपने घर छोड़ दिया। मोदी ने दो साल तक भारत भर में यात्रा की, और कई धार्मिक केन्द्रों का दौरा किया। 1969 या 1970 वे गुजरात लौटे और अहमदाबाद चले गए।1971 में वह आरएसएस के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। 1975 में देश भर में आपातकाल की स्थिति के दौरान उन्हें कुछ समय के लिए छिपना पड़ा। 1985 में वे बीजेपी से जुड़े और 2001 तक पार्टी पदानुक्रम के भीतर कई पदों पर कार्य किया, जहाँ से वे धीरे धीरे भाजपा में सचिव के पद पर पहुँचे।
इनाम–सियोल शांति पुरस्कार, सबसे ज़्यादा बार
पिछले कार्यकाल: गुजरात विधानसभा के सदस्य (2002–2014) रह चुके हैं।
तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के असफल स्वास्थ्य और ख़राब सार्वजनिक छवि के कारण नरेंद्र मोदी को 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।
वे गुजरात राज्य के 14वें मुख्यमन्त्री रहे। उन्हें उनके काम के कारण गुजरात की जनता ने लगातार 4 बार (2001 से 2014 तक) मुख्यमन्त्री चुना।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 282 सीटें जीतकर बहुत बड़ी सफलता प्राप्त की। सांसद के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी एवं अपने गृहराज्य गुजरात के वडोदरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और दोनों जगह से जीत दर्ज़ की।
इसके बाद वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने उनके नेतृत्त्व में दोबारा चुनाव लड़ा और इस बार पहले से भी ज्यादा बड़ी जीत हासिल हुई। पार्टी ने कुल 303 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा के समर्थक दलों यानी एनडीए को कुल 352 सीटें प्राप्त हुईं।30 मई 2019 को शपथ ग्रहण कर नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई गई प्रमुख योजनाएं
स्वच्छ भारत योजना, विमुद्रीकरण योजना, मन की बात, जन धन योजना ,अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना, जीवन ज्योति योजना ,सुरक्षा बीमा योजना, उजाला योजना, मेक इन इंडिया योजना, आदर्श ग्राम योजना, सड़क यातायात सुरक्षा बिल, उज्जवल योजना ,उन्नत भारत अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम किसान योजना।
दोस्तों यदि पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट जरूर करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
0 टिप्पणियाँ