Ticker

6/recent/ticker-posts

Tokyo Olympic, गोल्डन बॉय `नीरज चोपड़ा` ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक, भारत में रचा नया इतिहास।

Tokyo Olympic नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक, कई वर्षों के बाद भारत में फिर रचा इतिहास
Golden boy Neeraj Chopra

`गोल्डन ब्वॉय` नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाकर 130 करोड़ देशवासियों का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
अब तक नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक2020-2021 में स्वर्ण पदक दिलाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
आपके इस सफलता से सभी भारतीयों को प्रेरणा मिलेगी और कई वर्षों तक प्रेरित करेगी।

नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में 87.58मीटर भाला फेंक कर पहला स्थान हासिल किया है दूसरे स्थान पर jakub vadlrjch हैं इनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67मीटर तथा तीसरे स्थान पर विटदेसलाव वेसेली 85.44मीटर थ्रो किया था।

भारत को ओलंपिक में 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मेडल नीरज चोपड़ा ने दिलाया है पहली बार ओलंपिक में गोल्ड मेडल बीजिंग ओलंपिक 2008 में दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने दिलाया था।

ओलंपिक खेल में भारत ने नया इतिहास रच दिया है अब तक भारत ने सबसे ज्यादा कुल 6 पदक हासिल किया था लेकिन नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल के साथ भारत ने Tokyo Olympic में अब तक 7 पदक हासिल कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।
नीरज चोपड़ा का इतिहास
    
नीरज चोपड़ा ने वर्ष 2016 में आयोजित विश्व जूनियर चैंपियनशिप और दक्षिणी एशियाई खेल तथा 2018 राष्ट्रमंडल खेल के भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
2017 में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

नीरज चोपड़ा
जन्मा - 14 सितंबर 1997 खंडरा ,पानीपत ,हरियाणा में हुआ था

माता - सरोज देवी

पिता - सतीश कुमार

खेल - track aur field

प्रतिस्पर्धा - भाला फेंक

राष्ट्रीयता -भारतीय

पुरस्कार - अर्जुन पुरस्कार

ऐसे वीर योद्धा के लिए मैं दिल से सलाम करता हूं

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं इसी प्रकार की लेटेस्ट जानकारी के लिए हमेशा लोगी करें।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ