Ticker

6/recent/ticker-posts

मेडिसिन/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 2023,Medicine will be awarded by Nobel Prize 2023,

नोबेल पुरस्कार-
                        नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा से स्थापित पांच नोबेल पुरस्कारों में से एक है.हम आपको बता दें कि नोबेल पुरस्कार प्रति वर्ष भौतिक, रसायन, साहित्य, मेडिसिन,और शांति के क्षेत्र दिया जाता है। 
इसे भी पढ़ें।

चिकित्सा या मेडिसिन का पुरस्कार 2023 किसे मिला?
                            मेडिसिन या फिजियोलॉजी में वर्ष 2023 का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रियू वीसमैन को दिया गया यह पुरस्कार मैसेंजर राइबोन्यूक्लिक एसिड (mRNA) के न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधन पर उनके अभूतपूर्व कार्य के लिये दिया गया है।

             जिसने कोविड -19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास को सक्षम किया है।
                    
                  मूल रूप से हंग्री की निवासी कैटलिन कारिको एक जानी-मानी हंगेरियन-अमेरिकी बायोकेमिस्ट हैं उन्हें आरएनए मिड‍िएटेड मैकेनिज्म में विशेषज्ञ माना जाता है. उनका जन्म 17 जनवरी 1955 में हुआ था।
           कैटलिन का शोध प्रोटीन थेरेपी के लिए इन विट्रो-ट्रांसक्राइब्ड एमआरएनए का विकास रहा है. उनकी एक पहचान पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर की भी है।

               मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार, नोबेल फाउंडेशन द्वारा यह पुरस्कार विश्व स्तर पर मेडिसिन के क्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया जाता है. यह नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक और आविष्कारक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की छोड़ी गई वसीयत के आधार पर दिया जाता है 10 दिसंबर 1896 को अल्फ्रेड नोबेल का निधन हो गया था।
    
                अल्फ्रेड नोबेल एक स्वीडीश केमिस्ट्र, इंजीनियर, इंवेंटर, बिजनेसमैन और आयुध निर्माता थे मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा से स्थापित पांच नोबेल पुरस्कारों में से एक है।

          अल्फ्रेड नोबेल ने कहा था, ''नोबेल पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने पिछले 12 महीनों में 'इंसानियत की भलाई के लिए सबसे अच्छा काम किया हो।

दोस्तो आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताएं। 









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ